T20 World Cup 2022: विराट कोहली के मुरीद हुए मिचेल मार्श, पाक के खिलाफ बैटिंग देखने के बाद कह डाली ये बात
T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में जिस तरह से विराट कोहली ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई उसके बाद कोहली की हर तरफ चर्चा हो रही है। रोमांचक मुकाबले में जिस तरह से आखिरी गेंद पर भारतीय टीम ने जीत दर्ज की उसने हर किसी की सांसे रोक दी। मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की नाबाद पारी खेली। कई दिग्गजों ने इस मैच को अबतक के सबसे रोमांचक मैच में से एक करार दिया और विराट कोहली की इस पारी को ऐतिहासिक बताया। भारत के जबरदस्त प्रदर्शन की तारीफ करने से ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी खुद को रोक नहीं सके।

विश्वकप की इससे पहले शुरुआत नहीं हो सकती
टीम इंडिया की जबरदस्त जीत के बाद मिचेल मार्श ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया की जमकर तारीफ की और उन्होंने विराट कोहली को सराहा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर विश्वकप इस तरह का होगा तो भी हम भी तीन हफ्तों के इस जबरदस्त रोमांच में शामिल होने जा रहे हैं। मार्श ने कहा मैं सच में यह सोच रहा हूं कि हमे विश्वकप को यहीं रोक देना चाहिए। क्या इससे अच्छा भी विश्वकप हो सकता है। हम अगले तीन हफ्तों के जबरदस्त रोमांच में हैं।

कोहली के मुरीद हुए
मिचेल मार्श ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच का मैच हमेशा से काफी जबरदस्त होता है। मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि अगर मैं भी इस मैच में दर्शक होता और इसका इसका हिस्सा बन पाता। विराट कोहली की तारीफ करते हुए मार्श ने कहा टी-20 में विराट कोहली ने एक जबरदस्त पारी खेली, जिसकी मदद से भारत ने 160 रन के तकरीबन नामुमकिन से लग रहे लक्ष्य को हासिल किया।
उम्मीद है ऐसे मैच और होंगे
मिचेल मार्श ने कहा हां, मैं यह कहना चाहता हूं विराट कोहली जबरदस्त थे। उनके लिए पिछले 12 महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। उनके लिए यह कर पाना, निसंदेह विश्वकप में उनकी छाप की शुरुआत है, उनकी पारी को देखना जबरदस्त अनुभव था। यह जबरदस्त मैच था। उम्मीद है कि इस तरह के मैच भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खास नहीं रही है, ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने की ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद अभी भी जिंदा है।












Click it and Unblock the Notifications