T20 World Cup 2022 में टीम इंडिया को मिलेगी कितनी प्राइज मनी, चैम्पियन को क्या मिलेगा?

T20 World Cup में ट्रॉफी के अलावा सबसे लुभावने हिस्सों में से एक पुरस्कार राशि भी शामिल होती है। आईसीसी द्वारा टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बड़े पैमाने पर अवॉर्ड दिया जाता है। ICC ने T20 विश्व कप 2022 के विजेता के लिए पुरस्कार राशि 1.6 मिलियन डॉलर (₹128,684,000) घोषित की थी, जबकि सीजन के उपविजेता को इसका आधा ($ 0.8 मिलियन) मिलेगा। सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 400,000 डॉलर मिलेंगे जबकि सुपर 12 चरणों में बाहर होने वाली आठ टीमों को 70,000 डॉलर मिलेंगे। सुपर 12 स्टेज में प्रत्येक जीत का मूल्य $40,000 है।

T20 World Cup 2022: How much money Team India will get

जहां तक ​​भारतीय टीम की बात है, मेन इन ब्लू को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा और वह एक बार फिर टी20 विश्व कप 2022 में खिताब जीतने से चूक गई। लेकिन उनको टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए $ 400,000 मिलेंगे।

इसके अलावा, सुपर 12 चरणों में प्रत्येक जीत को 40,000 डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाती है और भारत टूर्नामेंट में कुल पांच मैचों में चार जीत के साथ समाप्त हुआ। नतीजतन, भारत को $560,000 की कुल पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा, जो लगभग 4.51 करोड़ रुपये के बराबर है।

इस बीच, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान जहां सेमीफाइनल में बहुत खतरनाक दिखाई दिया था तो वहीं इंग्लैंड ने भी प्रचंड बल्लेबाजी की थी। इंग्लैंड की बैटिंग पाकिस्तान से बेहतर दिखती है तो वहीं पाकिस्तान के पास टूर्नामेंट की बेस्ट बॉलिग है। अगर बारिश ने मजा किरकिरा नहीं किया तो मैच रोमांचक हो सकता है।

इस वर्ल्ड कप में दो राउंड हुए थे। पहले राउंड को सुपर 12 स्टेज का क्वालिफिकेशन कहा जा सकता है जिसमें चार टीमें मुख्य दौर में आई थी। पूरे वर्ल्ड कप की शुरुआत में कई अपसेट देखने को मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+