T20 World Cup 2022: बाबर आजम ने खराब डिलीवरी के बाद रऊफ को दी गाली? फिर अगली ही गेंद पर मिला विकेट
T20 World Cup 2022 Final: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। इंग्लैंड के हाथों टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी हार मिली है। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम शुरू से ही एक के बाद एक विकेट खोती चली गई और अंत में 138 रनों का इंग्लैंड को टारगेट दिया। इंग्लैंड के बॉलिंग और बैटिंग दोनों ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए, हालांकि मैच कुछ टर्निंग प्वाइंट भी आए, लेकिन हार आखिरकार पाकिस्तान की ही हुई। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनको हारिस रऊफ को गाली देते हुए देखा जा सकता है।

बेन स्टोक्स ने दिलाई जीत
विश्वकप का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया था। बल्ले से खास कमाल ना करने वाली पाकिस्तान की टीम के गेंदबाजों ने काफी हद तक इंग्लैंड के बैट्समैन को कंट्रोल करने का काम किया। हालांकि चोटिल होने की वजह से शाहीन अफरीदी अपने दो ओवर नहीं कर पाए, जिसके बाद पूरे मैच का रुख बेन स्टोक्स की बदलकर रख दिया और अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड को 5 विकेट से मैच जीताकर खिताब अपने नाम कर लिया।

बाबर आजम ने दी रऊफ को गाली?
इस बीच सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम अपने टीम के साथ गेंदबाज को गाली देते नजर आ रहे हैं? इस वीडियो को @ranjeetsaini7 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। जिसमें कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बाबर आजम गाली दे रहे हैं?

अगली गेंद पर साल्ट आउट हुए
वहीं वायरल वीडियो की बात करें तो वाक्या तीसरे ओवर का है, और वो ओवर हारिस रऊफ डाल रहे थे। इंग्लैंड का स्कोर 32 पर 2 विकेट के साथ था। क्रीज पर बटलर और फिल साल्ट खेल रह थे। इस बीच बाबर आजम रऊफ से कुछ कह रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे उनको गाली दी है। जिसके बाद अगली गेंद पर साल्ट आउट हो गए। उनकी कैच इफ्तिखार अहमद ने पकड़ी।

दूसरी बार विजेता बनी इंग्लैंड
बता दें कि इंग्लैंड ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले साल 2010 में फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications