T20 World Cup: साउथ अफ्रीका को झटका, चोट के चलते ऑलराउंडर बाहर, मार्को जेन्सन को मिली जगह
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। विश्व कप से पहले चोट के कारण बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। ताजा नाम ड्वेन प्रिटोरियस का है जो प्रोटियाज ऑलराउंडर हैं। ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) को भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में टी20 मुकाबला खेलने के दौरान यह चोट लगी थी। उनके बाए हाथ में फ्रेक्चर हो गया था। उनके स्थान पर तेज गेंदबाज मार्के येन्सन को रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है।

येन्सन इस टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। अब उनके स्थान को रिजर्व खिलाड़ियों में लिजाड विलियम्स ने रिप्लेस किया है। येन्सन ने इसी साल भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। अब साउथ अफ्रीकी टीम में येन्सन के अलावा वायने पर्नेल, एनरिक नोर्ट्जे, कैगिसो रबाडा और लुंगी नगिदी हैं।
साउथ अफ्रीका की टीम अपना टी20 वर्ल्ड कप अभियान 24 अकूटबर से शुरू करने जा रही है। अफ्रीकी टीम को भारत के हालिया दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज के दौरान विफलता हाथ लगी है जहां उन्होंने दोनों ही सीरीज गंवाई। वनडे में उनको 0-1 से लीड मिल गई थी लेकिन इसका फायदा नहीं हुआ क्योंकि टीम इंडिया आखिरी के दो मैच जीतकर सीरीज को 2-1 से जीतने में कामयाब रही।
दक्षिण अफ्रीका टीम टी20 वर्ल्ड कप अपडेटेड स्क्वॉड-
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को येनसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, कैगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स
रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, एंडिले फेहलुकवेओ, लिजाद विलियम्स












Click it and Unblock the Notifications