'चाहे पॉवरप्ले हो या डेथ ओवर, उसकी दबाव झेलने की काबिलियत जबरदस्त है', बॉलिंग कोच हुए मुरीद

भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बाए हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की तारीफ की है और उनकी दबाव को झेलने की क्षमता को जबरदस्त बताया है। अर्शदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ इतने दबाव वाले खेल में शुरुआती ओवर आग उगलते हुए फेंके। उनको पिच से भरपूर मदद मिली जिसका फायदा पूरी तरह उठाया गया और शुरुआती दो ओवर में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को चलता कर दिया। अर्शदीप ने इसके बाद अंतिम ओवरों के दौरान भी एक विकेट लिया। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।

चाहे वो पॉवरप्ले में आए या डेथ ओवर में

चाहे वो पॉवरप्ले में आए या डेथ ओवर में

पारस म्हाम्ब्रे ने प्रेस कॉन्फ्रेस में बताया, अगर हम अर्शदीप को पिछले कुछ सालों में फॉलो करें तो एक बाद सबसे अलग दिखेगी कि यह लड़का दबाव को जैसे झेलता है। उसने आईपीएल में कड़ी मेहनत की और भारत के लिए हार्ड वर्क कर रहा है फिर चाहे वो पॉवरप्ले में आए या डेथ ओवर में।

जिस तरह की क्लियर सोच उसने दिखाई है। मुझे लगता है करियर में उतार-चढ़ाव बने रहते हैं लेकिन एशिया कप के बाद उसने किस तरह वापसी की वो जबरदस्त बात है और जिस तरह से उसने पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की उससे मैं ताज्जुब में नहीं हूं। हमें उस पर काफी विश्वास है और उसका भविष्य अच्छा है।

भारत के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे

भारत के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे

पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक की भी तारीफ की और कहा कि उनके होने से टीम में संतुलन बना रहता है। इसके अलावा पारस म्हाम्ब्रे ने यह भी बताया कि जब रविचंद्रन अश्विन को दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद क्रीज पर भेजा गया था तब टीम मैनेजमेंट ने उनसे क्या बात की। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बातें थी।

पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, जब अश्विन की बारी आई तो उन्होंने ही हमसे कहा कि वे क्या करने जा रहे हैं। वे ऐसे ही हैं। उन्होंने अपना दिमाग ठंडा रखा तभी तो वो बॉल छोड़ दी (जो लेग साइड पर वाइड पड़ी थी)। अगर इस स्टेज पर ऐसी हालत में कोई और होता तो वह गेंद पर अपना बल्ला चला देता लेकिन इसी का नाम तो अश्विन है।

(Photo- BCCI)

 नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरा मुकाबला

नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरा मुकाबला

भारतीय टीम अब 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। टीम इंडिया के लिए फिलहाल सिडनी का अनुभव इतना मजेदार नहीं रहा क्योंकि उन्होंने प्रैक्टिस के बाद खराब खाने की शिकायत की है और जहां पर उनका प्रैक्टिस सेशन करने की जगह ऑफर की गई वह भी होटल से पौने घंटे की दूरी पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+