T20 WC 2022: PAK की हार देखकर बिलख पड़े 'मारो मुझे मारो' फेम मोमिन साकिब, रूला देगा ये Video
Momin Sakib Viral Video: संडे को मेलबर्न में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विश्नकप जीतकर सफलता का नया इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम वेस्टइंडीज के बाद दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने दो बार विश्वकप अपने नाम किया है। इस हार के बाद पाकिस्तानियों में घोर निराशा है। मालूम हो कि पूरे 13 साल बाद पाकिस्तान विश्वकप के फाइनल में पहुंचा था लेकिन जिस तरह से कल उसकी टीम का मैच में लचर प्रदर्शन रहा उससे पाकिस्तानी फैंस काफी दुखी हैं।

इस हार के बाद 'मारो मुझे मारो' फेम मोमिन साकिब का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी दुखी और टूटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास बैठे लोग उन्हें दिलासा दे रहे हैं। साकिब की आंखों से आंसू बह रहे हैं और वो कह रहे हैं कि 'हार तो गए ही हैं ना'। साकिब का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग जहां साकिब के दुख के साथ हैं तो कुछ लोग साकिब को नौटंकी करार दे रहे हैं।

आपको बता दें कि जब भी पाकिस्तान कहीं मैच खेलती है तो मोमिन साकिब के वीडियो वायरल होने लगते हैं। वो सोशल मीडिया की काफी चर्चित हस्ती हैं। दरअसल साल 2019 के विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पराजित किया था इसके बाद मोमिन साकिब ने अपना एक वीडियो ' 'मुझे मारो, मुझे मारो ' सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि काफी वायरल हो गया था और उसी के बाद से मोमिन इसके बाद रातों रात स्टार बन गए थे। आज भी ये वीडियो काफी देखा जाता है और इस पर बहुत सारे मीम्स बनते हैं। आपको बता दें कि मोमिन ब्रिटेन में रहते हैं।

गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का पलड़ा शुरू से ही पाकिस्तान पर भारी था। पहले उसने टॉस जीता और उसके बाद उसने पाकिस्तान को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद बाबर आजम की सेना मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरी और 20 ओवरों में मात्र 137 रन ही बना पाई। पाक की ओर से केवल शान मसूद ने 38 रनों की पारी खेली बाकी उसका कोई भी बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाया।

अपनी बैटिंग को अपनी शक्ति मानने वाले पाकिस्तान को पूरी उम्मीद थी कि वो इंग्लिश टीम को इतने कम स्कोर पर भी हरा देंगे लेकिन उसके बॉलर्स कल फेल हो गए और इंग्लैंड ने 19 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर मैच जीतकर विश्वकप अपने नाम कर लिया। बेन स्टोक्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने मात्र 49 गेंदों पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications