बड़े मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अपनाते हैं टोटके, रोहित से लेकर कोहली तक करते हैं ये खास काम
क्रिकेटरों का टोटका: T20 विश्वकप में भारत की पहली भिड़ंत पाकिस्तान से होने जा रही है। दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही है तो वहीं दूसरी ओर पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मैच पर हैं। वैसे भी जब-जब क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान टीमें आमने-सामने होती हैं, मैदान के बाहर लोगों का बीपी बढ़ जाता है। लोग अपने-अपने देश को जीताने के लिए हवन या पूजा-पाठ करने से भी नहीं चूकते हैं, कहीं तो लोग जादू-टोनों का भी सहारा ले लेते हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के टोटके
वैसे आपको बता दें कि टोटकों से तो हमारे खिलाड़ी भी अछूते नहीं हैं। जब भी कोई बड़ा मैच होता है तो कई इंडियन क्रिकेटर्स टोटकों का सहारा लेते हैं और आपको जानकर हैरत होगी कि इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।
चलिए विस्तार से जानते हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों के टोटकों के बारे में..

सचिन तेंदुलकर
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में वो मुकाम हासिल किया है , जहां पहुंचना हर किसी के लिए मुमकीन नहीं है। सचिन ने खुद कई इंटरव्यू में कहा है कि 'इसे आप टोटका कह लीजिए या मेरा वहम या फिर और कुछ, मैं जब भी फील्ड में उतरता था तो अपने लेफ्ट पैर में पहले पैड बांधता था।'

वीरेंद्र सहवाग
सचिन के क्लोन और 'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से संबोधित किए जाने वाले सहवाग भी टोटका करते थे। वो कई मैचों में बिना नंबर वाली जर्सी पहनकर उतरते थे।

महेंद्र सिंह धोनी
मिस्टर कूल और टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नंबर सात से तो स्पेशल नाता है। उनका बर्थ नंबर सात ही है जो हमेशा से उनके लिए लकी रहा है। वो मैदान पर सात नंबर की जर्सी पर दिखाई पड़ते थे तो वहीं टीम में वो नंबर सात की ही पोजिशन पर खेलते थे।

विराट कोहली
टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली कभी भी बड़े मैचों में नए गल्बस नहीं पहनते हैं। हमेशा वो अपने पुराने दस्तानों के ही साथ खेलना पसंद करते हैं।

शिखर धवन
टीम इंडिया के गब्बर सिंह कहे जाने वाले शिखर धवन अपनी मूंछों की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन वो बड़े मैचों में क्लीन शेव कभी नहीं उतरते, इसे वो अपना टोटका ही मानते हैं।

रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन के नाम से लोकप्रिय रोहित शर्मा भी अपने महत्वपूर्ण मैचों से पहले कॉफी जरूर पीते हैं, हालांकि अक्सर लोग स्ट्रेस को कम करने के लिए कॉफी पीते हैं लेकिन आप इसे रोहित का टोटका कह सकते हैं।
लकी चार्म
यही नहीं रोहित अपनी वाइफ रितिका सचदेव को अपना लकी चार्म मानते हैं इसलिए वो अपने हर मैच से पहले उन्हें कॉल जरूर करते हैं तो वहीं रितिका भी अपने पति के लिए क्रास फिंगर वाला टोटका करती हैं।

धर्मगुरुओं की सलाह
केवल भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के खिलाड़ी भी गुड लक को मानते हैं। बहुत सारे खिलाड़ी वहां पर धर्मगुरुओं की सलाह पर अपना लुक, अपना खेल और अपना स्टाइल चेंज भी करते हैं। टोटका करने वालों में पाक कैप्टन बाबर आजम भी शामिल हैं, वो हमेशा अपने महत्वपूर्ण मैचों में सबसे पहले अपना पैड पहनते हैं और उसे ऊपर से बांधना शुरू करते हैं।

रोहित और बाबर का टोटका
अब टी20 विश्वकप में रोहित शर्मा या बाबर आजम का टोटका उन्हें और उनकी टीम को कहां लेकर जाता है, ये तो मैच देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं की, हमारे खिलाड़ी भी टोटकों पर भरोसा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications