Virat Kohli completed 4000 runs: कोहली बने चार हजारी, एडीलेड में रचा इतिहास

Virat Kohli completed 4000 runs: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में आज एडीलेड के मैदान पर भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया है। आज यहां पर विराट कोहली ने कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने T20 टूर्नामेंट में 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वो विश्व के पहले खिलाड़ी हैं।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Virat Kohli ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रचा इतिहास | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    T20 WC 2022

    आपको बता दें कि कोहली ने इस टूर्नामेंट में आज चौथा अर्थशतक जड़ा है। जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा लेकिन अर्धशतक लगाने के बाद ही वो क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हो गए। मालूम हो कि कोहली को चार हजारी का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए केवल 42 रनों की जरूरत थी। जो उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए आसानी से हासिल कर लिया। कोहली जब आज मैदान पर बैटिंग के लिए उतरे थे तो उन्होंने अभी तक क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में 3,958 रन बनाए थे। मालूम हो कि कोहली अभी तक इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    T20 WC 2022:

    आपको बता दें कि आज एक बार फिर से कोहली ने उस वक्त शानदार गेम दिखाया, जिस वक्त भारत को इसकी जरूरत थी। ओपनर केएल राहुल और कैप्टन रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने संयम से काम लेते हुए संभल कर खेला और 40 बॉल में 50 रन बनाए। आपको बता दें कि यह उनकी टी-20 क्रिकेट में 37वां अर्धशतक है। आज की पारी में 4 चौके और 1 छक्का शामिल है।

    टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला आग उगल रहा

    आपको बता दें कि इस पूरे टूर्नामेंट में कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में आज चौथी बार अर्धशतक जड़ा है। उनकी यादगार पारी पाकिस्तान के खिलाफ रही थी, जिसमें उन्होंनें 82 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 62 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 रन ठोंके थे।

    Virat Kohli completed 4000 runs:

    आपको बता दें कि आज के मैच में जो जीतेगा वो ही 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा। पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+