चारों ओर देखने को मिले छक्के, टी20 में मिली 191 रनों से जीत, इंग्लैंड में बना नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली, 10 जुलाई: इंग्लैंड की घरेलू टी20 लीग T20 ब्लास्ट के मुकाबले अपने आप में दिलचस्प होते हैं। इनमें अक्सर नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं। इंग्लैंड के घरेलू माहौल में क्रिकेट बहुत सुहाना लगता है। मौसम बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का साथ देता है, पिच कभी पाटा होती हैं तो बादल आने पर वहीं स्विंग मिलने लगती है। यह लीग एक बार फिर से चर्चित है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव की बदौलत समरसेट की टीम ने डर्बीशायर के खिलाफ रिकॉर्ड ब्रेकिंग 191 रनों की जीत दर्ज की। यह ब्लास्ट लीग का क्वार्टर फाइनल चल रहा था।

26 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली
रिले रोसौव ने केवल 26 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली और समरसेट ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 265 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। ये इंग्लैंड के घरेलू टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले पिछले महीने बर्मिंघम बीयर्स ने नॉटिंघमशायर के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टी20 लीग वाकई में ब्लास्ट करती है।

इंग्लैंड में बना नया रिकॉर्ड
समरसेट के रिकॉर्ड तोड़ लक्ष्य का पीछा करते हुए डर्बीशायर दबाव नहीं झेल सकी और 12 ओवर में 74 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के सदाबहार गेंदबाज रहे पीटर सीडल अब इस लीग में खेलते हैं और उन्होंने समरसेट के लिए 10 रन देकर 3 विकेट लिए।
यह जीत इंग्लैंड में किसी भी टी20 मुकाबले में दर्ज की गई सबसे बड़ी रनों की विजय है।

एक ओवर में 36 रन
पूर्व प्रोटियाज खिलाड़ी रोसौव सात छक्कों और आठ चौकों की मदद से टी20 सत्र में 197.36 के स्ट्राइक रेट के साथ 50 की औसत से 600 रन बनाकर समरसेट के सबसे शानदार स्कोरर बन गए।
टॉम बैंटन ने 41 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि टॉम लैमोनबी ने 9 गेंदों पर 31 रन बनाए।
डर्बीशायर के लेग स्पिनर मैटी मैककिर्नन ने अपने चार ओवरों में 82 रन बनाए, जो पुरुषों के टी 20 क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगे आंकड़े हैं, जिसमें एक ओवर में 36 रन शामिल हैं, जिसमें रोसौव ने पांच छक्के और एक चौका लगाया। यहां एक गेंद नो-बॉल भी साबित हुई थी।

8.2 ओवर में 102 रन की साझेदारी की
बैंटन ने 33 गेंदों में अर्धशतक बनाया और रोसौव ने 24 गेंदों पर ये किया। दोनों ने 8.2 ओवर में 102 रन की साझेदारी की।
डर्बीशायर इसके जवाब में छह ओवरों के भीतर 42-4 पर लुढ़क गया। इस जीत का मतलब था कि समरसेट अगले हफ्ते एजबेस्टन में यॉर्कशायर, हैम्पशायर और लंकाशायर की जमात में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications