जीत के लिए दांव पर लगाई इज्जत! ट्रॉफी मिलते ही फूट-फूटकर रोया 'पनौती', MBA चायवाला का देशप्रेम कर देगा भावुक
MBA Chaiwala Prafull Billore Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसपर अगर किसी को प्यार मिलता है तो भरपूर मिलता है मगर एक बार नफरत मिले तो लोग भरपूर नफरत भी देते हैं। ऐसा ही कुछ एमबीए चायवाला के साथ हुआ, जिसे लोगों ने एक 'पनौती' का टैग दिया हुआ था।
एमबीए चायवाला ने किया भावुक
अपने देश से बेइंतहां मोहब्बत करते हुए भी किसी और टीम को चीयर करना प्रफुल्ल बिल्लौरे के लिए कितना मुश्किल रहा होगा, ये टीम इंडिया की जीत के बाद सामने आए उनके वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है। प्रफुल्ल जिस कदर इमोशनल हो रहे हैं, वो लोगों को भी भावुक कर रहा है।

'पनौती' को मिल रहा भरपूर प्यार
देश से प्यार करने के बावजूद भी 'पनौती' जैसा टैग मिलना काफी परेशान करने वाला है। एमबीए चायवाला के साथ हमेशा से यही हुआ। वे सोशल मीडिया पर इस पूरी सीरीज के दौरान चर्चा में छाए रहे। लोग उन्हें पनौती नाम से बुलाते हैं। मगर इस बार प्रफुल्ल ने इस बार पनौती वाला टैग वाकई सच ना साबित हो जाए, इसके लिए टीम इंडिया को नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका को सपोर्ट किया।
प्यार में बदल गई पूरी नफरत
बस फिर क्या था! दूसरी टीम को सपोर्ट किया और इधर अपनी टीम जीत गई तो प्रफुल्ल को कुछ वक्त पहले तक मिल रही नफरत देखते ही देखते प्यार में बदल गई। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वे पनौती की टीशर्ट पहनकर दिख रहे हैं।
पोस्ट में लिखी ये बात
प्रफुल्ल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पनौती... हेट एक नया लव है। इसमें उन्होंने सफेद रंग की एक टीशर्ट पहनी हुई थी। अब टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर पनौती शब्द जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications