सचिन तेंदुलकर के दिल में बसता है सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, आखिर क्यों ?
भारतीय क्रिकेट टीम 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गयी थी। इस सीरीज से पहले सचिन तेंदुलकर का फॉर्म खराब चल रहा था, सिडनी में सचिन का बल्ला चला था।

Sachin Tendulkar: सचिन के 50वें जन्म दिन पर ऑस्ट्रेलिया ने एक यादगार तोहफा दिया है। सोमवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके और लारा के नाम पर एक गेट का अनावरण किया गया। इस तरह सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा डॉन ब्रैडमैन, एलन डेविडसन और आर्थर मौरिस के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गये। जन्मदिन पर विदेश में यह सम्मान मिलने से सचिन का सेलिब्रेशन और खास हो गया है। सचिन ने कहा, मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इसके काबिल समझा। मैं जल्द ही सिडनी जा कर इस सम्मान का व्यक्तिगत अनुभव प्राप्त करूंगा। एससीजी सचिन के दिल में बसता है क्यों कि इस मैदान पर उन्होंने अपने टेस्ट जीवन की यादगार पारी खेली है। यह पारी इसलिए भी खास क्यों कि तब उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे और वे आलोचकों के निशाने पर थे।
सचिन को जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा, ऑस्ट्रेलिया ने दिया चौंकाने वाला सम्मान
सिडनी क्यों खास है सचिन के लिए ?
भारतीय क्रिकेट टीम 2003-04 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गयी थी। इस सीरीज से पहले सचिन तेंदुलकर का फॉर्म खराब चल रहा था। उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे जिससे उनकी छवि प्रभावित हो रही थी। ऑस्ट्रेलिया में भी दुर्भाग्य ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। पहला टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया था जिसमें सचिन 0 पर आउट हो गये थे। एडिलेड के दूसरे टेस्ट में सिर्फ 1 और 37 रन बना सके। मेलबर्न के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सचिन फिर 0 चलते बने। दूसरी पारी में 44 रन बनाये। एक तरफ राहुल द्रविड़, कप्तान सौरव गांगुली, वीरेन्द्र सहवाग और वीवीएल लक्ष्मण जहां शतक मार रहे थे वहीं सचिन सस्ते में निबट जा रहे थे। चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेला जाना था। सचिन अपने प्रदर्शन से निराश थे। वे निराशा के अंधेरे से किसी तरह बाहर निकलना चाहते थे।
सिडनी के मलेशियन रेस्तरां का चमत्कारी खाना
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 2 जनवरी 2004 से चौथा टेस्ट मैच शुरू हुआ। सचिन पिछली 13 टेस्ट पारियों में शतक नहीं मार पाये थे। कभी 0 तो कभी तीस- चालीस रन। इससे आगे उनकी गाड़ी नहीं बढ़ रही थी। वे बैटिंग को लेकर बहुत चिंतित थे। सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले शाम को सचिन, अजीत आगरकार के साथ शहर घूमने निकले। सचिन के परिजन भी उनके साथ थे। संयोग से एक मलेशियन रेस्तरां में उन्होंने खाना खाया। इस भोज के अगले दिन सिडनी टेस्ट शुरू हुआ। भारत ने पहले बैटिंग की। जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ तो भारत का स्कोर था 3 विकेट के नुकसान पर 284 रन। सचिन 73 रन पर नाबाद लौट थे। सचिन जब ड्रेसिंग रूम में लौटे तब वे अच्छा महसूस कर रहे थे। आखिरकार वे अर्धशतक जमाने में सफल हो चुके थे। तब सचिन को महसूस हुआ कि उनका भाग्य इसलिए मेहरबान हुआ क्यों कि उन्होंने मलेशियन रेस्तरां में खाना खाया था। ये बात टोटका की तरह उनके दिमाग में बैठ गयी। फिर उन्होंने अजीत अगरकर से कहा, आज रात हम फिर उसी रेस्तरां में खाना खाने चलेंगे। अगरकर भी राजी हो गये।
दूसरे दिन का भोजन भोजन- नाबाद 220 रन
73 नाबाद रन बनाने के बाद सचिन अपने मित्र अजीत अगरकर के साथ उसी मलेशियन रेस्तरां में पहुंचे। वेटर ने उन्हें देखते ही पहचान लिया। तब सचिन वेटर से कहा, आपने कल जो डिश परोसी थी वही आज भी ले आइए। खाना खा कर दोनों टीम होटल लौटे। मैच के दूसरे दिन सचिन तेंदुलकर ने 73 रनों से आगे पारी शुरू की। उनके साथ लक्ष्मण भी 29 रनों पर नाबाद थे। फिर तो कमाल हो गया। सचिन ने पहले शतक लगाया। फिर दोहरा शतक जमाया। लक्ष्मण भी 178 रन बना कर आउट हुए। दूसरे दिन का जब खेल खत्म हुआ तो भारत का स्कोर था 5 विकेट के नुकसान पर 650 रन। सचिन नाबाद 220 रन बना कर लौटे। सचिन ने डबल सेंचुरी मार कर अपना पुराना फॉर्म हासिल कर लिया था।
तीसरे दिन का भोजन- नाबाद 241 रन
सचिन के दिमाग में फिर वही बात घूमने लगी कि ये कामयाबी शायद मलेशियन रेस्तरां में खाने के कारण मिली है। सचिन और अजीत अगरकर तीसरी बार उस होटल में खाना खाने पहुंचे। मैच के तीसरे दिन जब भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 705 रन बनाये थे तभी पारी समाप्ति की घोषणा कर दी गयी। सचिन नाबाद 241 रन बना कर ड्रेसिंग रूम में लौटे। यह सचिन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में एक है क्यों कि इसकी वजह से ही उनकी खोयी प्रतिष्ठा वापस मिली थी। इसके बाद सिडनी क्रिकेट ग्राउंड हमेशा के लिए सचिन के दिल में बस गया।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications