सचिन को जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा, ऑस्ट्रेलिया ने दिया चौंकाने वाला सम्मान
सचिन तेंदुलकर के पचासवें जन्मदिन पर उनको सम्मानित करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा कार्य किया है।

Cricket Australia Honoured Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान उनके लिए लगने वाले नारों से पता चलता है कि वह अब भी कितने लोकप्रिय हैं। सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के करियर में कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किये हैं।
सचिन के जन्मदिन के मौके को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उनको सम्मान मिला है। उनके साथ वेस्टइंडीज के पूर्व लीजेंड क्रिकेटर ब्रायन लारा भी सम्मानित हुए हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर गेट रखा गया है।
सचिन का जन्मदिन है और लारा ने सिडनी में 277 रन की पारी खेली थी।इसे 30 वर्ष पूरे हुए हैं। इस वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए गेट का नाम रखा गया। आज गेट का अनावरण किया गया। तेंदुलकर और लारा इस सम्मान के साथ महान डॉन ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हो गए हैं।
सभी मेहमान टीमों के खिलाड़ी सचिन और लारा के नाम वाले गेट से स्टेडियम में एंट्री करेंगे। यह इन दोनों खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा सम्मान है। ऑस्ट्रेलिया की टीम डॉन ब्रैडमैन के नाम से बने गेट से मैदान पर एंट्री करेगी। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि भारत से बाहर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड मेरा पसंदीदा ग्राउंड रहा है।
एक रिपोर्ट के अनुसार तेंदुलकर ने कहा कि मेरे और दोस्त ब्रायन लारा के नाम से बने गेट से मेहमान टीमों के खिलाड़ी सिडनी ग्राउंड में जाएंगे। यह एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की टीम का आभार व्यक्त क्रय हूं। लारा ने भी सिडनी में मिले सम्मान के लिए मैनेजमेंट का धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जमाये हैं। उनके नाम 34 हजार से भी ज्यादा रन हैं। एक और खास बात यह भी है कि तेंदुलकर ने 201 अंतरराष्ट्रीय विकेट झटके हैं। इसके अलावा साल 2011 में भारतीय टीम की वर्ल्ड को विनिंग टीम में भी वह थे।












Click it and Unblock the Notifications