सूर्यकुमार यादव हैं डिविलियर्स का इंडियन वर्जन, स्टेन ने कहा- पर्थ और मेलबर्न में होने वाला है कमाल
सूर्यकुमार यादव एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको आज के समय में T20 क्रिकेट का बेस्ट बल्लेबाज भी कहा जा रहा है। वे इस फॉर्मेट में एक कंप्लीट बल्लेबाज दिखाई देते हैं जो क्रिकेट के मैदान के किसी भी कोने में शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। सूर्य कुमार यादव 30 प्लस उम्र में हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी देखना किसी भी युवा खिलाड़ी की बैटिंग देखने से कहीं ज्यादा उत्साहजनक लगता है। कभी इस तरह की बैटिंग दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार एबी डी विलियर्स करते थे।

डेल स्टेन ने सूर्यकुमार यादव को भारत का एबी डी विलियर्स कहा
साउथ अफ्रीका के ही पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने सूर्यकुमार यादव को भारत का एबी डी विलियर्स कहा है और बताया है कि T20 वर्ल्ड कप में यह खिलाड़ी देखने लायक होगा। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले कई बार ऐसे मौके पर अकेले दम पर बैटिंग की जब टीम इंडिया की बैटिंग जल्दी धराशाई होने के कगार पर थी। उन्होंने हाल ही में घरेलू सरजमीं पर संपन्न हुई T20 सीरीज में लगातार तीन हाफ सेंचुरी ठोकी।

एक गजब की फॉर्म का जबरदस्त दौर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर 46 रन, 36 गेंद 69 रन की पारियां खेली। इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 22 गेंदों पर 61 रन ठोक दिए। भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप के लिए पर्थ में प्रैक्टिस कर रही है। यहां पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए कुमार यादव ने 52 रन बना दिए।

ऑस्ट्रेलिया में विकेट स्काई के लिए काफी अच्छे हैं
स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए डेन स्टेन ने कहा, सूर्यकुमार यादव एक ऑलराउंड खिलाड़ी है जो इस समय T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद है जहां पर विकेट काफी अच्छे हैं। वह बल्लेबाजी के माकूल विकेट हैं। अगर यहां गेंदबाज फुल बॉल डालने की कोशिश करता है तो आप उसको दूर फेंक सकते हैं। आप यहां पर थोड़ा रूम मिलने की स्थिति में गेंद की गति का भी बहुत अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं। तो सूर्यकुमार यादव एक वंडरफुल 360-degree का खिलाड़ी है और मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाता है। वह भारत का एबी डिविलियर्स हो सकता है और जिस तरह की रेड हॉट फॉर्म में वह इस समय है वह निश्चित तौर पर इस विश्व कप में देखा जाने वाला खिलाड़ी है।

पर्थ और मेलबर्न की पिचें यादव के लिए बेहतरीन
डेल स्टेन ने आगे कहा कि सूर्यकुमार यादव पर्थ और मेलबर्न की पिचों की गति को इस्तेमाल करना पसंद करना करेंगे जो T20 वर्ल्ड कप में उनको सपोर्ट करेगी। स्टेन ने कहा कि स्काई वह खिलाड़ी है जो पेस का इस्तेमाल करना पसंद करता है। उसे बिहाइंड ए स्क्वायर खेलना पसंद है। पर्थ और मेलबर्न जैसे मैदानों पर पहले से ही थोड़ी पेस ज्यादा रहती है तो आप यहां पर गति का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप फाइन लेग पर हिट कर सकते हैं अपने पीछे हिट कर सकते हैं। और जब वह सीधा खड़ा होता है तब भी काफी अच्छा है और बैकफुट पर भी शानदार है। उसने कई शानदार बैकफुट कवर ड्राइव खेले हैं और उतने ही खूबसूरत फ्रंट फुट कवर ड्राइव खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications