ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव बने कप्तान
Suryakumar Captain of Indian T20 Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। इसके बारे में पहले से ही कयास लगाये जा रहे थे। हार्दिक पांड्या चोटिल हैं, ऐसे में सूर्या को कप्तान बनाने की खबरें आई थीं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान पांच मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम पहले मैच में विशाखापट्टनम के मैदान पर उतरेगी। पांच मैचों की इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवम्बर को खेला जाएगा। अंतिम मैच 3 दिसम्बर को खेला जाना है।

श्रेयस अय्यर हाल ही में वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा थे। ऐसे में वह तीन टी20 नहीं खेलेंगे। रायपुर और बेंगलुरु में होने वाले अंतिम दो मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। अहम बात यह भी है कि वह ब्तौअर उपकप्तान टीम इंडिया में शामिल होंगे।
भारतीय टीम में सभी युवा चेहरों को शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी का जिम्मा दिया गया है। रवि बिश्नोई बतौर लेग स्पिनर खेलेंगे। अक्षर पटेल भी इस टीम में शामिल हैं। कीपर के तौर पर जितेश शर्मा को लिया गया है। भारतीय टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी वर्ल्ड कप के बाद अभी आराम करेंगे। पहले से ही माना जा रहा था कि टीम इंडिया युवा चेहरों के साथ मैदान पर उतरेगी।
भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), इशान किशन, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान ,मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications