Suryakumar Yadav ने मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी से जताई ये ख्वाहिश, छोटे गुरु से मांगी खास मदद

Suryakumar Yadav learn no-look shot from Dewald Brevis: सूर्यकुमार यादव लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर रहे हैं। मैदान के चारों तरफ वह एक से बढ़ एक शॉट्स लगाने का काम कर रहे हैं।

Suryakumar

Suryakumar Yadav learn no-look shot from Dewald Brevis: श्रीलंका को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हराकर भारत ने सीरीज पर कब्जा जमाया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में यह तीसरी टी-20 सीरीज जीत है। इससे पहले पंड्या टीम को आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत दिलाने का काम कर चुके हैं। इस सीरीज में पंड्या बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन बतौर कप्तान उन्होंने काफी प्रभावित किया।

सूर्यकुमार यादव के शतक से मिली जीत

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास कई शॉट्स हैं। वह मनमाने अंदाज में गेंदबाजों के साथ खिलवाड़ करते नजर आते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़कर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने कई हैरतअंगेज शॉट्स लगाने का काम भी किया। सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक लगाया। इस पारी के बाद लगातार क्रिकेट के दिग्गज उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इस खास शॉट को सीखना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव

अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले सूर्यकुमार यादव एक खास शॉट सीखना चाहते हैं। आईपीएल टीम मेट डेवाल्ड ब्रेविस से बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपनी ये इच्छा जाहिर की। एक ऐसा शॉट जिसमें खिलाड़ी गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा देता है और देखता तक नहीं। इस शॉट का नाम नो लुक शॉट है, जिसे डेवाल्ड ब्रेविस से सूर्यकुमार सीखना चाहते हैं।

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

मुंबई इंडियंस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव डेवाल्ड ब्रेविस से कहते हैं कि आपको कॉपी करने की कोशिश करता हूं। जिस तरह से आप बल्लेबाजी करते हैं। आपको मुझे एक चीज सिखानी होगी। आपका वह नो-लुक शॉट, नो-लुक सिक्स कैसे खेलते हैं? मैं बस आपसे यही सीखना चाहता हूं। सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+