'सूर्यकुमार यादव के बिना तीनों प्रारूप में मैच नहीं होने चाहिए,' पूर्व भारतीय दिग्गज की मांग

सुरेश रैना फ़िलहाल सफेद गेंद क्रिकेट खेल रहे हैं, आने वाले समय में उनको टेस्ट क्रिकेट में भी देखा जा सकता है।

Suryakumar Yadav

Suresh Raina reaction on Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के लिए पिछला साल काफी सफल रहा। टी20 क्रिकेट में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया और दो शतक जड़े। उनको आईसीसी ने प्लेयर ऑफ़ द ईयर भी घोषित किया। सबसे छोटे प्रारूप में सूर्यकुमार यादव के करीब अन्य कोई क्रिकेटर नहीं था। इसके बाद वनडे में भी वह कुछ मैच खेले हैं लेकिन सफल नहीं रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को तीनों प्रारूप में खिलाने की मांग होती रही है। इस क्रम में अब सुरेश रैना का नाम भी शामिल हो गया है। सूर्यकुमार को उन्होंने तीनों प्रारूप में खिलाने की बात कही है।

सूर्या को खेलना चाहिए तीनों प्रारूप

सूर्या को खेलना चाहिए तीनों प्रारूप

वायकॉम 18 स्पोर्ट्स पर आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि जिस तरह से सूर्यकुमार खेल रहे हैं, मैं समझता हूँ कि उनको तीनों प्रारूप में लाना चाहिए। उनके बिना तीनों प्रारूप नहीं होने चाहिए। जिस तरह का इंटेंट दिखाते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया है, अलग शॉट खेले हैं, वह जानते हैं कि किस तरह मैदान का डायमेंशन इस्तेमाल करना है। उनका खेल काफी बेहतरीन रहा है और वह निडर होकर खेलते हैं।

लाल गेंद से खेलने का ज्ञान है उनको

लाल गेंद से खेलने का ज्ञान है उनको

सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए रैना ने कहा कि वह मुंबई से खेलते हैं और लाल गेंद का प्रारूप खेलना आता है। उन्होंने कहा कि मुंबई से आने वाले रैना लाल गेंद प्रारूप जानते हैं। मुझे लगता है कि उनके पास अच्छा मौका है और लाल गेंद क्रिकेट में खेलने से उनको टीम इंडिया में ज्यादा स्थायित्व मिलेगा। वनडे में उनको प्रतिष्ठा मिलेगी और टीम में भी जगह स्थायी बनी रहेगी। वह कई शतक जड़ने के अलावा 200 भी बनाएंगे।

टी20 रैंकिंग में नम्बर एक हैं सूर्यकुमार यादव

टी20 रैंकिंग में नम्बर एक हैं सूर्यकुमार यादव

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। वह आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नम्बर एक खिलाड़ी हैं। उनके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद रिज़वान का नाम आता है। रैंकिंग पॉइंट्स में सूर्या काफी आगे हैं। आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव को धाकड़ खेल के कारण टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना है। आईसीसी अवॉर्ड्स में इसका ऐलान किया गया है। सबसे छोटे प्रारूप में यह अवॉर्ड पाने वाले वह पहले भारतीय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+