सूर्यकुमार यादव ने फैंस को कहा- थैंक्यू, सभी को दी दशहरा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीती हुई सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है। सूर्यकुमार यादव ने दो अर्धशतक जड़ते हुए 119 रन बनाए थे। उनकी फॉर्म बहुत ही जबरदस्त चल रही है हालांकि वे तीसरे टी-20 मुकाबले में रन नहीं बना पाए थे और भारत यह मैच 49 रनों से हार गया था। सूर्य कुमार ने इस मैच के बाद कहा कि वे आंकड़ों की ओर ध्यान नहीं देते। (फोटो- सूर्यकुमार यादव ट्विटर)

 मैं आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं

मैं आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं

सूर्य कुमार यादव ने कहा कि, मैं आंकड़ों पर ध्यान नहीं देता हूं लेकिन मेरे दोस्त मुझे व्हाट्सएप पर चीजें भेजते रहते हैं।

मिडिल ऑर्डर के इस बल्लेबाज ने कहा कि, वह ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कुछ ज्यादा नहीं सोच रहे हैं लेकिन यह एक ऐसी चुनौती है जिसकी ओर वे वास्तव में देख रहे हैं।

 प्लेयर ऑफ द सीरीज ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की

प्लेयर ऑफ द सीरीज ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की

टीम इंडिया 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए काफी अच्छी है। सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीतने के बाद टीम के साथ और प्लेयर ऑफ द सीरीज ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है और कहा है कि घर में सीरीज जीतना हमेशा स्पेशल होता है। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया जिन्होंने टीम इंडिया का पूरे दिल के साथ समर्थन किया।

हैप्पी दशहरा विश

हैप्पी दशहरा विश

आज भारत में दशहरा भी मनाया जा रहा है जिसके लिए सूर्यकुमार यादव ने सभी को शुभकामनाएं दी है और कहा कि, मैं आप सभी को हैप्पी दशहरा विश करता हूं। आप सभी के जीवन में ईश्वर प्यार, सफलता और खुशी लेकर आए।

T20 वर्ल्ड कप में टीम जसप्रीत बुमराह के बिना जा रही है जिनके रिप्लेसमेंट की घोषणा ऑस्ट्रेलिया में ही की जाएगी। सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह के लिए भी एक ट्वीट किया था और उनकी तेज रिकवरी के दुआ मांगी थी। सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि आप और मजबूती के साथ वापसी करोगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+