Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, टी-20 में किया कमाल, रोहित-कोहली रह गए पीछे

ICC T20 Ranking Suryakumar Yadav: टी-20 और वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम में भी मौका दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Suryakumar Yadav

ICC T20 Ranking Suryakumar Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लगातार टी-20 फॉर्मेट में रनों की बौछार करने वाले सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर वन पर मौजूद हैं। पिछले एक साल में ही सूर्य़कुमार ने टी-20 में दुनियाभर के कई बड़े बल्लेबाजों को पछाड़ने का काम किया है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार

भारत के मिस्टर 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी से अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। सूर्य़कुमार यादव ने पिछले कुछ महीनों में लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम किया है। यही वजह है कि मिडल ऑर्डर में सूर्य़कुमार की मौजूदगी से भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आती है। सूर्यकुमार यादव मैदान के चारों तरफ अपनी मर्जी से शॉट लगाते हैं। दुनिया का कोई भी गेंदबाज उनके सामने बॉलिंग करते समय खुद को सेफ महसूस नहीं करता है।

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर टी-20 के बेस्ट खिलाड़ियों की जानकारी दी है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव के 910 रेटिंग प्वॉइंट्स हो गए हैं। भारत की ओर से टी-20 में अब तक किसी भी बल्लेबाज को इतनी रेटिंग नहीं मिली थी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी अब तक आईसीसी की तरफ से इतने प्वाइंट हासिल करने में असफल रहे थे। लेकिन सूर्या ने यह कारनामा कर दिखाया है।

सूर्यकुमार के बाद आता है इस खिलाड़ी का नाम

सूर्यकुमार के बाद आता है इस खिलाड़ी का नाम

सूर्यकुमार यादव के बाद जो इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। वह प्वाइंट्स के मामले में सूर्य़ा से 74 नंबर पीछे है। दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 836 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। दो साल पहले नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में डेब्यू करने वाले सूर्य़कुमार ने अपनी बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भी उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+