टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए हार्ड वर्क की जगह किया स्मार्ट वर्क, पत्नी ने खूब दिया मेरा साथ- सूर्यकुमार या

T20 World cup 2022 के लिए इस वक्त भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ महीनों के अंदर ही अपने स्मार्ट वर्क से टीम इंडिया का हिस्सा बन गए हैं। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने स्मार्ट वर्क के बारे में बताया है कि उन्होंने कहा है कि मैंने टीम इंडिया से बुलावा आने का इंतजार किया था और उससे पहले सिर्फ अपनी मेहनत पर ध्यान दिया। सूर्या ने कहा है कि उन्होंने टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार किया। भारतीय टीम में आने के बाद सूर्या ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 40 की औसत से और 177 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

SuryaKumar Yadav

सूर्या ने हार्ड वर्क को बनाया स्मार्ट वर्क

सूर्यकुमार यादव ने espncricinfo से बात करते हुए बताया है कि उन्होंने भारतीय टीम में शामिल होने के लिए हार्ड वर्क को स्मार्ट वर्क में तब्दील किया। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस वक्त भारत की ओर से टी20 की शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। वो रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। पिछले कुछ महीनों के अंदर सूर्यकुमार यादव ने कई प्रभावशाली पारियां खेली हैं। विश्व कप का आगाज होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने अर्द्धशतकीय पारी खेली थी।

सूर्या ने फिटनेस पर किया काफी काम

सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि मैंने प्रैक्टिस का अलग तरीका अपनाया। उन्होंने बताया कि 2018 के बाद मुझे यह समझ आ गया था कि अब मुझे अपने खेल में क्या बदलाव लाना है। फिर मैंने ऑफ साइड की ओर ज्यादा बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। मैंने डाइटिंग भी शुरू कर दी। कुछ और भी चीजें थी जिस पर मैंने काफी काम किया और इसका रिजल्ट 2018 और 2019 के घरेलू सत्र में काफी सकारात्मक आया। 2020 में मेरा शरीर पूरी तरीके से काफी अलग हो गया था।'

176 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं सूर्या

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है तब से वो टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने कई अहम मुकाबलों में भारतीय टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने अभी तक भारत की ओर से 35 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 40 के करीब की औसत से और 176.37 के स्ट्राइक रेट से 1060 रन बनाए हैं। इसमें 9 अर्धशतक और 1 शतक भी मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+