लखनऊ पिच विवाद पर सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया हार्दिक पांड्या से अलग, कहा- विकेट मायने नहीं रखता

SuryaKumar Yadav

लखनऊ में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के बाद से पिच को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, इस मैच में न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के बल्लेबाजों को बैटिंग करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस पर नाराजगी जताते हुए पिच क्यूरेटर को बर्खास्त कर दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक ने भी इस पिच के 'शॉकर' बताया था। इस बीच दूसरे टी20 के प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सूर्यकुमार यादव ने इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर कहा है कि इस विवाद को तवज्जो नहीं देनी चाहिए।

विकेट मायने नहीं रखता- सूर्यकुमार

अहमदाबाद में निर्णायक मुकाबले की पूर्व संध्या पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें इस विवाद को तवज्जो नहीं देनी चाहिए। सूर्या ने कहा कि विकेट ज्यादा मायने नहीं रखता है और यह किसी भी तरह की पिच के ठीक है। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या की राय सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया से बहुत ही अलग थी। उन्होंने 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हुई परेशानियों को लेकर पिच को "शॉकर" बताया था। इस पूरे मामले में पिच क्यूरेटर को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

क्या कहा सूर्यकुमार ने?

सूर्यकुमार यादव ने इस विवाद पर बोलते हुए कहा,"हमने (हार्दिक और मैंने) बाद में बातचीत की और यह ऐसा था कि हमें भविष्य में ऐसा कहीं भी मिला तो हम उसी के साथ जाएंगे, यह पूरी तरह से ठीक है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किस मिट्टी पर खेल रहे हैं, ऐसी चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती। हमने वहीं किया जो हमारे कंट्रोल में था, कुछ भी हो खेल बहुत ही रोमांचक रहा।" सूर्यकुमार यादव ने कहा कि किसी भी हाई और लो स्कोरिंग मैच में ऐसी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। ऐसी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे में विकेट मायने नहीं रखता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+