IPL से पहले सूर्यकुमार यादव का 'टूटा दिल,' सोशल मीडिया पर बयां किए जज्बात, तो फैंस का छलका दर्द
IPL 2024: अब तक तो आपको पता चल ही गया होगा कि हार्दिक पंड्या को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया है। पांड्या अब मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा का स्थान लेंगे। इस बीच एमआई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टूटे हुए दिल का इमोजी पोस्ट किया है, जिसके बाद से एमआई के फैंस और ज्यादा टूट गए हैं।
दरअसल, एमआई ने आगामी आईपीएल 2024 सीजन के लिए हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी कप्तान नियुक्त करके एक महत्वपूर्ण घोषणा की। पंड्या को इस पद पर बिठाने के लिए उन्होंने पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया।

जब से ये खबर बाहर आई है, एमआई और रोहित शर्मा के फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उन्हें लगा कि मुंबई फ्रेंचाइजी ने रोहित जैसे दिग्गज आईपीएल कप्तान को बिना औपचारिकता के बर्खास्त कर दिया।
फैंस को ये भी लगता है कि एमआई ने हाल ही में जीटी से ट्रेड किए गए खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को कप्तानी देकर जसप्रित बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों का अपमान किया है, जो टीम के प्रति वफादार रहे हैं।
इन सबके बीच सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया, लेकिन उन्होंने ये किस लिए की है, इस बात का जिक्र नहीं किया है, लेकिन यहां कुछ फैंस के रिएक्शन दिए गए हैं, जिन्हें देखकर आप खुद सूर्या की उदासी का अंदाजा लगा सकते हैं।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी बदलने को लेकर मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि, 'यह विरासत के निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। मुंबई इंडियंस को हमेशा सचिन से लेकर असाधारण नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है।' हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देते हुए भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर हमेशा नजर रखी है। यह इस फिलोसोफी के अनुरूप है कि हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications