IND vs NZ: रोहित शर्मा की इस खास चीज पर सूर्याकुमार यादव की नजर, कहा- मौका मिला तो चोरी कर लूंगा

भारतीय टीम में किसी भी बल्लेबाज के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बीच में आकर कुछ ही दिनों में सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल करना कतई आसान नहीं है।

Suryakumar Yadav on Rohit Sharma: भारतीय टीम में किसी भी बल्लेबाज के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बीच में आकर कुछ ही दिनों में सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल करना कतई आसान नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा ही कर के दिखाया है, वह ना सिर्फ टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं, बल्कि इस समय पूरी दुनिया में उनकी बल्लेबाजी सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है।

Recommended Video

    BCCI में भी है Caste System, ब्राह्मण को मिलता है मौका, Yadav जाति दरकिनार ! वनइंडिया हिंदी*Cricket
    डेब्यू मैच का अर्धशतक है बेहद खास

    डेब्यू मैच का अर्धशतक है बेहद खास

    सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में कुछ सवालों के मजेदार जवाब दिए। उन्होंने कहा कि डेब्यू मैच में उनके द्वारा लगाया गया अर्धशतक उनके क्रिकेट करियर में बेहद खास है। क्योंकि इस मुकाबले में टीम को जीत भी मिली थी, इसलिए वह पारी और भी खास हो जाती है। सूर्यकुमार ने कह कि चेपॉक एक ऐसा मैदान है जहां उन्हें छक्का लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    रोहित की इस खास चीज को पाने की है चाहत

    रोहित की इस खास चीज को पाने की है चाहत

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के सूर्यकुमार यादव भी फैन हैं। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का एक खास हिस्सा खुद में जोड़ना चाहेंगे। रोहित शर्मा के पुल शॉट को सूर्यकुमार यादव चुराना चाहते हैं। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अतीत के किसी गेंदबाज को उन्हें सामना करना पड़े तो वह किसका सामना करना पसंद करेंगे। इस पर उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम का नाम लिया।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाना चाहेंगे रन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाना चाहेंगे रन

    टी-20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले सूर्य़कुमार यादव की कोशिश वनडे मुकाबलों में रन बनाने की होगी। सूर्यकुमार यादव पहले वनडे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। ऐसे में दूसरे मैच में वह टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव ने बेहद कम समय में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसे वह आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+