सूर्यकुमार यादव ने की सुरेश रैना के 12 साल पुराने अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी, वर्ल्ड कप में कैसे मिल पाएगी जगह?
क्या सूर्युकमार यादव (Suryakumar Yadav) वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) में जा रहे हैं? टीम मैनेजमेंट को उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा है, जो उन्होंने टी20 क्रिकेट में बखूबी दिखाई है, लेकिन वनडे क्रिकेट में उसी क्षमता के साथ न्याय नहीं हो रहा है।
वनडे में यादव परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं और ये एक पहेली है। बार-बार मौके बावजूद विफलता जारी है। ताजा असफलता वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मिली, जब यादव ने 25 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली।

इससे पहले वनडे में, उन्होंने इतनी ही गेंदों पर 19 रन बनाए थे। अब तीसरे वनडे में उनकी जगह पर शक है। अगर मौका मिलता है, तो भी यादव काफी दबाव में होंगे। फिलहाल उन्होंने बगैर पचास रन किए हुए भी 17 वनडे पारियां निकल चुकी हैं।
पिछले बार इतनी पारियों तक सुरेश रैना ने ही एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। ये तब की बात है जब रैना ने नवंबर 2010 से सितंबर 2011 तक बल्लेबाजी की थी। दूसरी ओर, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की तेजी से होती रिकवरी के चलते भारत के पास वर्ल्ड कप के बाकी विकल्प भी खुलते चले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- ब्रॉड का संन्यास, एंडरसन का खेलने का इरादा जारी, जानिए कौन हैं इंग्लैंड के 5 अब तक के सबसे 'बूढ़े' गेंदबाज
संजू सैमसन भी लिस्ट में हैं, ऐसे में स्काई सिर्फ अपने मिले मौकों का जाया कर रहे हैं। हालांकि कप्तान और कोच का भरपूर समर्थन उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रखता है, लेकिन उनके सपोर्ट के लिए भी यादव को स्कोर करके देना होगा।
दुनिया के नंबर एक टी20 बैटर का 25 वनडे में औसत 23.8 है। वे अभी तक 500 रन बनाने में भी कामयाब नहीं हो पाए हैं। द्रविड़ के मुताबिकयादव के पास अभी भी वनडे के लिए काफी गुंजाइश मौजूद है, टीम उनको लगातार मौके उपलब्ध करा रही है, जिससे वे इस फॉर्मेट में भी छाप छोड़ सकें।












Click it and Unblock the Notifications