ब्रॉड का संन्यास, एंडरसन का खेलने का इरादा जारी, जानिए कौन हैं इंग्लैंड के 5 अब तक के सबसे 'बूढ़े' गेंदबाज
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) आज 41 साल के हो चुके हैं। उनके बर्थडे से दिन पहले, स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट से अपने अप्रत्याशित रिटायरमेंट की घोषणा से चौंका दिया है। ब्रॉड एंडरसन से 4 साल छोटे हैं और उनकी उम्र 37 साल 36 दिन है।
स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के साथ फिटनेस का भी कोई मामला नहीं था, उनकी रफ्तार शानदार थी और बेहतरीन तरीके से विकेट ले रहे थे। ऐसे में यह रिटायरमेंट जेम्स एंडरसन की उपलब्धि को दोगुना कर देता है, जो 41 साल की उम्र के बावजूद कह चुके हैं कि अभी उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है।

एंडरसन मौजूदा एशेज सीरीज में उम्मीदों से काफी नीचे प्रदर्शन कर पाए हैं। मौके पर उनके हिस्से में विकेट नहीं आए हैं। ऐसे में अगर किसी को इस हाई प्रोफाइल सीरीज के बाद संन्यास लेना था, तो वे जिम्मी ही होते। पर इसके ठीक उलट ये घोषणा उनके जूनियर साथी स्टुअर्ट ब्रॉड ने की।
ऐसे में जेम्स एंडरसन के मजबूत इरादों ने हमें ऐसे इंग्लिश खिलाड़ियों की ओर देखने के लिए प्रेरित किया है, जिन्होंने अच्छी-खासी गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा उम्र तक टेस्ट क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।
1. विल्फर्ड रोड्स -
इस खिलाड़ी ने 52 साल 165 दिनों तक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला था। बाएं हाथ के गेंदबाज ने 58 टेस्ट मैचों में 127 विकेट निकालते हुए सिर्फ एक 26.96 का औसत दिया है। उन्होंने बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 98 पारियों में 30.19 की औसत से 2325 रन बनाए।
2. फ्रेंक वॉली-
इसके बाद अगले खिलाड़ी हैं फ्रैंक वॉली, जिन्होंने 47 साल 87 दिनों की उम्र तक इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेला। वॉली भी बाएं हाथ के धीमे गेंदबाज थे, लेकिन वे बाएं हाथ से मध्यम गति बॉलिंग भी करते थे।
उन्होंने 64 टेस्ट मैचों में 33.9 के औसत के साथ 83 विकेट चटकाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने दो हजार से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हुए हैं। यह खिलाड़ी भी एक जबरदस्त आलराउंडर था जिन्होंने टेस्ट मैच में 36.07 की औसत से 3283 रन बनाए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40.77 की औसत से 58959 रनों का अंबार लगाया।
3. गबी एलन-
अगले खिलाड़ी है गबी एलन, जिन्होंने 45 साल 245 दिनों की उम्र तक इंग्लैंड टेस्ट मैच खेला। इस खिलाड़ी ने 25 टेस्ट मैच खेलते हुए, 29.37 के औसत के साथ 81 विकेट लिए थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनके नाम 788 विकेट हैं।
4. ब्रेन क्लोज-
ये एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला है उन्होंने 45 साल 140 दिनों की उम्र तक इंग्लैंड के लिए खेला। वे दाए हाथ के मीडियम पेसर होने के अलावा, ऑफ ब्रेक बॉलर भी थे। 22 टेस्ट मैचों में उन्होंने सिर्फ 18 विकेट चटकाए लेकिन उनका औसत 29.55 कर रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 1171 विकेट लिए जिसमें उनका औसत 26.4 का रहा।
यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज ने भारत को 200 से कम पर ऑलआउट करके बनाया नया कीर्तिमान, पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा
5. जॉन एम्बुरे
इसके बाद बारी आती है जो एंबुरे की, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 42 साल 344 दिनों तक टेस्ट क्रिकेट खेला। वे दाएं हाथ के ऑफ स्पिन बॉलर थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 64 मुकाबलों में 38.40 की औसत के साथ 147 विकेट चटकाए। उन्होंने 76 वनडे विकेट भी लिए। फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 1608 विकेट हासिल किए हैं।
जेम्स एंडरसन जैसा कोई क्यों नहीं?
आप इस लिस्ट में इन गेंदबाजों को देख सकते हैं, लेकिन जेम्स एंडरसन के मुकाबले का कोई बॉलर नहीं है। यह सभी या तो स्पिन गेंदबाज थे, या एक ऐसे ऑलराउंडर जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान कर सकते थे। जेम्स एंडरसन जैसा इतनी लंबी उम्र तक बेहद प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाला दूसरा तेज गेंदबाज इंग्लैंड में पैदा नहीं हुआ। देखते हैं जिमी का ये शानदार सफर कितनी और उपलब्धियों के पड़ाव पार करेगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications