Suryakumar Yadav को ICC ने टी20 का बेस्ट खिलाड़ी घोषित किया, पिछले साल मचाया था बैटिंग से धमाल

आईसीसी अवॉर्ड्स में टी20 में पिछले साल बेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ही थे, उन्होंने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav ICC T20I Player of 2022: आईसीसी ने अपने अवॉर्ड्स में एक और घोषणा कर दी। टी20 प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2022 की घोषणा करते हुए ग्लोबल क्रिकेटिंग बॉडी ने भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का नाम घोषित किया है। सूर्यकुमार यादव साल 2022 के बेस्ट टी20 प्लेयर घोषित हुए हैं। आईसीसी ने अपनी वेबसाईट पर इसकी जानकारी प्रदान की है। पिछले साल के धमाकेदार रिकॉर्ड को देखते हुए सूर्या को इसके लिए चुना गया। अन्य सभी बल्लेबाज उनसे काफी पीछे थे।

सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए

सबसे ज्यादा टी20 रन बनाए

सूर्यकुमार यादव ने सबसे छोटे प्रारूप में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 31 मैचों में 1164 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187 का रहा। आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी सूर्यकुमार यादव नम्बर एक की पोजीशन पर हैं। उनके प्रदर्शन को लेकर पहले से ही कयास लगाये जा रहे थे कि वह आईसीसी अवॉर्ड्स में टी20 के बेस्ट खिलाड़ी घोषित किये जाएंगे।

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से काफी धमाका किया था। वह दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने एक कैलेण्डर ईयर में टी20 प्रारूप में 1000 रन बनाए थे। अहम बात तो यही थी कि वह 187 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस दौरान कुल 68 छक्के जमाए थे। अन्य बल्लेबाज इस मामले में उनके आस-पास भी नहीं थे। उन्होंने 9 फिफ्टी और 2 शतकीय पारियां भी खेली।

टी20 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन धाकड़ रहा था। उनके बल्ले से छह मैचों में 3 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव का औसत इस दौरान 60 का था और स्ट्राइक रेट 190 का था। यादगार पारी की बात की जाए तो पिछले साल सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टी20 मुकाबले में खेलते हुए 55 गेंदों का सामना कर 117 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। टी20 क्रिकेट में साल 2022 पूरी तरह से सूर्यकुमार यादव के नाम ही रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+