ICC Men's T20 Ranking में सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार, बाबर आजम को हुआ बड़ा नुकसान

ICC Men's T20 Rankings: टीम इंडिया के पावर हिटर सूर्यकुमार यादव का आईसीसी टी20 रैंकिंग में जलवा बरकरार है। बुधवार को आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ किए शानदार प्रदर्शन का जबरदस्त फायदा मिला है। रैंकिंग में सूर्या हैं तो पहले ही स्थान पर, लेकिन उन्हें पहली बार रैंकिंग में 895 अंक हासिल हुए हैं। सूर्यकुमार यादव की यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ टी20 रेटिंग है। सूर्या ने पहले स्थान पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर लिया है।

बाबर आजम को नुकसान तो रिजवान को हुआ फायदा

बाबर आजम को नुकसान तो रिजवान को हुआ फायदा

आपको बता दें कि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं, लेकिन वो सूर्या से अभी काफी पीछे हैं। मोहम्मद रिजवान टी20 रैंकिंग में 836 प्वॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे तीसरे स्थान पर आ गए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने दूसरे टी20 में अच्छी बल्लेबाजी की थी, जिसका उन्हें फायदा मिला है। कॉनवे ने बाबर आजम को पछाड़ दिया है। बाबर आजम चौथे स्थान पर चले गए हैं।

Recommended Video

    IND vs BAN: Team India से बाहर ये खिलाड़ी, Suryakumar को मिलेगा मौका | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    न्यूजीलैंड दौरे पर भी हिट साबित हुए सूर्यकुमार

    न्यूजीलैंड दौरे पर भी हिट साबित हुए सूर्यकुमार

    आपको बता दें कि टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड टूर पर भी टी20 विश्व कप की अपनी फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में अपने टी20 करियर का दूसरा शतक जड़ा था। सूर्या ने 51 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का था। हालांकि तीसरे टी20 में सूर्यकुमार जल्दी आउट हो गए थे। सूर्यकुमार यादव एक कैलेंडर वर्ष में दूसरा टी20 शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा यह कारनामा 2018 में कर चुके हैं।

    सूर्या के लिए बेमिसाल रहा 2022

    सूर्या के लिए बेमिसाल रहा 2022

    आपको बता दें कि साल 2022 सूर्यकुमार यादव के लिए बेमिसाल रहा है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुना गया था। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने विश्व कप के 6 मैचों में 239 रन बनाए थे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव के नाम 31 टी20 मैचों में 1164 रन हैं। एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले वो पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

    आईसीसी मेन्स टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग

    आईसीसी मेन्स टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग

    1. सूर्यकुमार यादव - 890

    2. मोहम्मद रिजवान - 836

    3. डेवोन कॉनवे - 788

    4. बाबर आजम - 778

    5. ऐडन मार्कराम - 748

    6. दाविद मालन - 719

    7. ग्लेन फिलिप्स - 699

    8. रिले रोसौव - 693

    9. एरोन फिंच - 680

    10. पथुम निसंका - 673

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+