सूर्यकुमार यादव ने बाबर-रिज़वान सहित सबको पछाड़ा, लगातार दूसरे साल चुने गए बेस्ट टी20 खिलाड़ी

ICC T20 Cricketer, Suryakumar Yadav: टी20 क्रिकेट की बात आते ही सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का ही आता है। सूर्यकुमार यादव का कोई जवाब ही नहीं है। आईसीसी रैंकिंग में भी सूर्या नम्बर एक पर हैं। अन्य सभी बल्लेबाज इस मामले में उनसे काफी पीछे हैं। आईसीसी ने उनको टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर चुना है। लगातार दूसरे साल उनको यह अवॉर्ड मिला है।

साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 पारियां खेलकर कुल 733 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइकर रेट तकरीबन 156 का और औसत लगभग 49 का रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए आईसीसी ने उनको बेस्ट खिलाड़ी चुना है।

suryakumar yadav

सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में 4 फिफ्टी जमाई थी। इसके अलावा उनके बल्ले से 2 शतकीय पारियां भी देखने को मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में सूर्या ने कप्तानी में भी खूब रंग जमाया था। दक्षिण अफ्रीका में भी वह टी20 कप्तान थे और सफल भी रहे।

पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने के बाद सूर्यकुमार यादव के बल्ले से शतकीय पारी आई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से अर्धशतक भी देखने को मिले थे। उन्होंने भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी कायम किया। श्रीलंका के खिलाफ उनका यह शतक 45 गेंदों में आया था। सबसे तेज रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा था।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के नाम चार शतकीय पारियां हैं। इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और मैक्सवेल की बराबरी की थी। अब रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर फिर आगे निकल गए हैं। अब तक खेले गए 60 टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने करीबन 172 के स्ट्राइक रेट से 2141 रन जड़े हैं। इस तरह उनका प्रदर्शन धाकड़ रहा है। सूर्यकुमार यादव को आईसीसी की टी20 टीम में चुनते हुए कप्तान भी बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+