'I LOVE YOU, तुम ही हो जो मुझे झेल सकती हो', SKY ने किससे किया सरेआम प्यार का इजहार?
Suryakumar Yadav Instagram Post: भारतीय टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 के बाद से ही मैदान से दूर हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को अगले साल यानी साल 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। साल 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश खिताब बचाने की होगी।
पत्नी से सूर्या ने किया प्यार का इजहार (Suryakumar Yadav Instagram Post)
भारतीय टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 जुलाई को अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ शादी की 9वीं सालगिरह खास अंदाज़ में मनाने का काम किया। इस मौके पर सूर्या ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ एक शांत और खूबसूरत लोकेशन पर डिनर करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मज़ेदार और प्यार भरा कैप्शन लिखा कि सालगिरह की शुभकामनाएं उस एकमात्र इंसान को जो मुझे सह सकता है। प्यार करता हूं तुमसे।

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
सूर्यकुमार यादव और देविशा की मुलाकात मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और साल 2016 में दोनों ने साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी कर ली थी। देविशा शेट्टी पेशे से एक ट्रेंड डांसर और डांस कोच हैं। सोशल मीडिया पर सूर्या का यह पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।
वर्ल्ड कप फाइनल में पकड़ा था बेहतरीन कैच
सालगिरह के इस खास मौके पर सूर्या की चर्चा सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ तक ही सीमित नहीं रही। बल्कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में लिए गए उनके कैच को लेकर भी बातें हो रही है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे फाइनल के आखिरी ओवर में डेविड मिलर का कैच लेने के बाद सभी खिलाड़ी तनाव में थे।
रोहित ने कहा था कि सबकी सांसें थम गई थीं। मुझे लगा वो शॉट छक्का है। मैं सूर्या के सामने खड़ा था। लेकिन हवा की वजह से बॉल अंदर गिर गई। जब थर्ड अंपायर ने रीप्ले चेक किया, तो मैंने सूर्या से पूछा - 'तू ही बता'। वहीं रोहित ने यह भी बताया कि फाइनल मैच से एक रात पहले वो नर्वस थे और ठीक से सो भी नहीं सके। पूरा वक्त बस वर्ल्ड कप और नतीजे के बारे में सोचते रहे।












Click it and Unblock the Notifications