Suryakumar Yadav के पास रिकॉर्ड बुक हिलाने का मौका, बन सकते हैं इस कीर्तिमान वाले वर्ल्ड के पहले खिलाड़ी
Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी धाकड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। सूर्या ने टीम इंडिया को कई बार अपने धमाकेदार खेल के बल पर जीत दिलाई है और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी सूर्या के बल्ले से रनों की बारिश की संभावना है।
अगर सूर्या का बल्ला चलता है, तो रिकॉर्ड बुक में भी तबाही देखने को मिलती है। वहां भी उनका नाम अलग-अलग कैटेगरी में दर्ज हो जाता है। इसी तरह का एक और कीर्तिमान बनाने की राह पर वह हैं। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में वह कारनामा कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव को यह आंकड़ा हासिल करने के लिए थोड़ा लम्बा खेलना होगा। छक्कों का एक कीर्तिमान हासिल करने की तरफ सूर्या बढ़ रहे हैं। वह रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल होने से महज 5 छक्के ही दूर हैं और इसे प्राप्त कर सकते हैं।
Suryakumar Yadav के पास बड़ा मौका
अब तक टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने 78 मैचों में 145 छक्के जड़े हैं और 5 छक्कों के साथ वह 150 का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में भी सूर्या यह आंकड़ा हासिल करते हैं, तो वर्ल्ड में ऐसे पहले बल्लेबाज होंगे, जिसने 100 से कम पारियों में 150 छक्कों का आंकड़ा हासिल किया हो। हालंकि यह आईसीसी के फुल मेम्बर्स में गिना जाएगा। सहयोगी सदस्यों में यूएई के मुहम्मद वसीम ऐसा कर चुके हैं।
Suryakumar Yadav से पहले दो बल्लेबाजों का धमाका
टेस्ट प्लेइंग देशों में मार्टिन गप्टिल ने यह आंकड़ा सबसे तेज हासिल किया था। गप्टिल ने 105 मैचों में 150 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने 119 मैच खेलकर 150 छक्कों का आंकड़ा हासिल किया था। कोलकाता टी20 मैच 22 जनवरी से शुरू हो जाएगा। सीरीज में कुल पांच मैच होंगे। टी20 सीरीज के बाद एकदिवसीय मैचों की सीरीज होगी, उसमें तीन मैच खेले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications