संजू के लिए सूर्या ने बनाया सुरक्षा कॉरिडोर, सबको धकेल दिया पीछे, वायरल वीडियो ने लगाई आग
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज का रोमांच अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। जैसे ही टीम इंडिया केरल पहुंची, वहां फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन की दोस्ती की हो रही है।
बीसीसीआई (BCCI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर संजू सैमसन को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे। अपने साथी खिलाड़ी और स्थानीय हीरो संजू को भीड़ से बचाने के लिए सूर्यकुमार यादव ने खुद मोर्चा संभाला।

सूर्या मजाकिया अंदाज में संजू के आगे-आगे चल रहे थे और 'बॉडीगार्ड' की तरह भीड़ को हटा रहे थे। वे चिल्लाकर कह रहे थे "रास्ते से हट जाओ, साइड हो जाओ, हमारे चेटा (Chetta) को परेशान मत करो।" आपको बता दें कि केरल में बड़े भाई या प्रिय व्यक्ति को प्यार से 'चेटा' कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फैंस को सूर्या और संजू की यह बॉन्डिंग खूब पसंद आ रही है। क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि एक कप्तान का अपने खिलाड़ी के प्रति ऐसा व्यवहार टीम के अच्छे माहौल को दर्शाता है। अब देखना होगा कि 'बॉडीगार्ड' की सुरक्षा में आए संजू सैमसन मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश कर पाते हैं या नहीं।
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱'𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉
🎥 Don't miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/zBAFPmZJGk
— BCCI (@BCCI) January 30, 2026
घर में संजू से बड़ी पारी की उम्मीद
संजू सैमसन के लिए यह मैच बेहद खास है। 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में संजू अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे। हालांकि सीरीज के पिछले मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है (10, 6, 0 और 24), लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले वे इस मैच में बड़ी पारी खेलकर अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। लगातर फ्लॉप होने की वजह से संजू सैमसन के ऊपर भी दबाव निश्चित रूप से होगा और घरेलू फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications