ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन को नहीं मिली जगह, फैंस भड़के

विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की हार के बाद सूर्यकुमार यादव की आलोचना हो रही थी। विश्वकप में उन्हें कई मौके मिले लेकिन वह खुद को अपेक्षा के अनुरूप साबित नहीं कर सके। फाइनल मुकाबले में भी सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन अब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज की कमान सौंप दी है।

अहम बात है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में विश्वकप के तकरीबन सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है जबकि वीवीएस लक्ष्मण टीम के कोच होंगे।

sanju samson

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज 23 नवंबर से शुरू होगी। जबकि आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा। इस टीम में एक बार फिर से संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दरअसल विश्वकप में भी संजू सैमसन को शामिल किए जाने की मांग हो रही थी। फैंस का कहना था कि सूर्यकुमार यादव की जगह सैमसन को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा विश्वकप के 7 मैच में सूर्यकुमार ने सिर्फ 106 रन बनाए, उनका औसत 17 और स्ट्राइक रेट 101 है। दूसरे यूजर ने लिखा अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर और संजू सैमसन की जगह सूर्यकुमार यादव भारती क्रिकेट में सबसे बड़ा अपराध है, जिसे इतिहास में भुलाया नहीं जा सकता है।

दरअसल वनडे में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है उनकी तुलना में संजू सैमसन का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। हालांकि टी-20 में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को टीम मैनेजमेंट ने टीम की कमान सौंपी है। बहरहाल देखने वाली बात होगी कि पहली बार टीम इंडिया की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कैसा प्रदर्शन रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+