IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन ने चौंकाया, इन दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर कर नीलामी में भेजा

IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन की अंतिम तिथि के दिन आज सभी प्लेयर्स की लिस्ट आ गई। कई टीमों ने अपने साथ खेल रहे पुराने नामों को शामिल किया है लेकिन काफी दिग्गजों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। जिन प्लेयर्स को बाहर करने के कयास लगे थे, वे वास्तव में बाहर हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने धांसू खिलाड़ी ऋषभ पंत को छोड़ दिया। पंत टीम के कप्तान थे। उसी तरह केएल राहुल भी लखनऊ के साथ नहीं खेलेंगे। उनको भी रिलीज करने का फैसला लिया गया है। एक और बड़ा नाम यहाँ श्रेयस अय्यर का भी है। उनको भी बाहर कर दिया गया है।

ipl 2025 retention

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कई प्लेयर्स को बाहर किया है। इनमें जोस बटलर का नाम प्रमुख है। उनके अलावा युजवेंद्र चहल को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। एक और नाम रविचंद्रन अश्विन का भी है। वह भी अब नीलामी में ही दिखाई देने वाले हैं।

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को बाहर कर दिया है। किशन को वापस खरीदने का प्रयास मुंबई इंडियंस अब नीलामी में ही कर सकती है। उधर डी कॉक को लखनऊ ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। आरसीबी ने फाफ डू प्लेसी को रिलीज किया है। उनको शायद अब नीलामी में भी कोई नहीं खरीदेगा।

इन दिग्गजों को किया रिलीज

ऋषभ पंत
ईशान किशन
केएल राहुल
क्विंटन डी कॉक
जोस बटलर
आर अश्विन
युजवेंद्र चहल
जोस बटलर
फाफ डू प्लेसी
श्रेयस अय्यर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+