सुरेश रैना पर टूटा दुखों का पहाड़, हिट एंड रन केस में मामा के बेटे की मौत, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रैना के मामा के बेटे की हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में कुल दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गग्गल एयरपोर्ट के पास का मामला
दरअसल, कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट के पास गग्गल पुलिस थाने में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भाग रहे टैक्सी चालक का पीछा कर उसे मंडी से गिरफ्तार कर लिया।

क्या था पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के गग्गल में हिमाचल टिंबर के पास एक अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक स्कूटर को टैक्सी से टक्कर मार दी और फिर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में स्कूटर चालक सौरभ कुमार निवासी गग्गल और शुभम निवासी कुठमां की मौके पर ही मौत हो गई। रैना का ननिहाल गग्गल के पास है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मृतक की पहचान सौरभ (27) पुत्र मंगो राम निवासी गग्गल के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान 19 वर्षीय शुभम पुत्र रूमेल सिंह निवासी गांव बांडी के रूप में हुई है। गग्गल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी शेर सिंह निवासी जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications