सोशल मीडिया पर दिखा सुरेश रैना का भीम वाला अवतार, हाथ में गदा लिए आए नजर
टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज सुरेश रैना आए दिन किसी न किसी बहाने से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में गदा लेकर वर्कआउट कर रहे हैं।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज सुरेश रैना आए दिन किसी न किसी बहाने से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में गदा लेकर वर्कआउट कर रहे हैं। रैना के इस अंदाज ने महाभारत के भीम की याद दिला दी है।
Recommended Video

सुरेश रैना की वीडियो हुई वायरल
IPL 2022 के दौरान अपनी कमेंट्री से फैंस का दिल जीतने वाले सुरेश रैना का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रैना गदा धारी भीम की तरह नजर आ रहे हैं। जी हां, उनके हाथ में एक गदा है, जिससे वह कसरत कर रहे हैं। रैना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया।
आईपीएल में कमेंट्री में बिखेरे जलवे
IPL 2022 में भले ही सुरेश रैना मैदान पर नजर ना आए हो, लेकिन उन्होंने बतौर कमेंटेटर खूब सुर्खियां बटोरीं। फैंस ने उनकी आवाज को काफी इज्वॉय किया। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि रैना का खिलाड़ी के रूप में करियर खत्म हो चुका है।
15वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने रैना को टीम से रिलीज कर दिया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन के लिए उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा, लेकिन दोनों राउंड वह अनसोल्ड रहे। किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके ऊपर दिलचस्पी दिखाई। माना जा रहा था कि शायद चेन्नई बेस प्राइस पर ही रैना को खरीद लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शानदार रहा रैना का करियर
टीम इंडिया के लिए उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 मैच खेले। 18 टेस्ट में सुरेश रैना ने 26.48 की औसत से 768 रन बनाए। वहीं, वनडे में 35.31 की औसत से 5615 रन जोड़े। इंटरनेशनल टी20 में भी उनके बल्ले से 135 के स्ट्राइक रेट से 1604 रन देखने को मिले। तीनों फॉर्मेट में रैना ने कुल 7 शतक जड़े। सुरेश रैना भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया हो।












Click it and Unblock the Notifications