इस लोकप्रिय नेता को पहली नजर में हुआ था अभिनेत्री से प्यार, 9 साल तक छिपाकर रखा था रिलेशनशिप
Harbhajan Singh- Geeta Basra Love Story: लोकसभा चुनाव 2024 और आईपीएल 2024 की वजह से इस वक्त हमारे देश में धूम मची हुई है। चुनाव के कारण इस वक्त पूरे भारत में सियासी पारा चरम पर है तो वहीं आईपीएल के कारण इस वक्त खेल प्रेमियों की चांदी ही चांदी है।

इसलिए आज राजनेताओं की प्रेमकहानी की कड़ी में हम बात करेंगे उस इंसान की, जो कि एक ओर तो इंडियन क्रिकेट के नायाब सितारों में से एक है तो वहीं दूसरी ओर वो देश की एक चर्चित राजनीतिक पार्टी का अभिन्न हिस्सा भी हैं।
हरभजन ने की है अभिनेत्री गीता बासरा से शादी
जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं मशहूर ऑफ स्पिनर और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की, जिन्होंने फिल्म अभिनेत्री और मॉडल गीता बासरा से शादी की है। क्रिकेट के मैदान में अपनी छनछनाती गेंदों से अच्छे-अच्छों को धराशाही करने वाले हरभजन सिंह गीता की नजरों से पहली बार में क्लीन बोल्ड हो गए थे।
भज्जी की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं
हरभजन सिह उर्फ भज्जी की प्रेमिका ही फिल्मी नहीं है बल्कि उनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। दरअसल हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने गीता बासरा को पहली बार फिल्म 'द ट्रेन' के हिट गाने 'वो अजनबी' में देखा था।
पहली नजर में ही गीता से इश्क कर बैठे थे भज्जी
उन्हें गीता इस कदर पसंद आई कि वो उनसे मिलने के लिए पूरी तरह से बेकरार हो गए और अपनी इस बेकरारी को उन्होंने अपने दोस्त युवराज सिंह को बताई और उसके बाद उनके दोस्त ने उन्हें गीता का नंबर अरेंज करके दिया, जिसके बाद हरभजन सिंह को गीता का नंबर मिला था।
"कई बार गीता से मिलने के लिए ट्राई करते रहे लेकिन..."
जिस वक्त हरभजन ने गीता का गाना देखा था, उस वक्त वो लंदन में थे, उन्होंने गीता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी लेकिन गीता ने उसे स्वीकारा नहीं था, वो कई बार गीता से मिलने के लिए ट्राई करते रहे लेकिन गीता ने उन्हें कोई भाव नहीं दिया था।
"भज्जी ने गीता को आईपीएल मैच देखने का न्यैता दिया था"
लेकिन जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्डकप में चैंपियन बनी थी तो गीता ने भज्जी को बधाई लिखकर भेजा था, जिसके बाद भज्जी को अपने रिलेशन को लेकर फिर से आशा जगी और इस बार उन्होंने गीता को आईपीएल मैच देखने का न्यैता दिया लेकिन गीता इस बार भी नहीं आईं लेकिन इसके बाद दोनों में बातें होने लग गई थीं और इसके बाद शुरू हुआ दोनों की मुलाकात का सिलसिला।
"9 साल तक अपने रिलेशन को दुनिया से छिपाकर रखा था"
लेकिन दोनों को अपने करियर पर फोकस करना था इसलिए दोनों ने अपने रिलेशन को दुनिया से छिपाकर रखा था और आपको जानकर हैरत होगी 9 साल के लंबी डेट के बाद दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली औ इस शादी से इस खूबसूरत कपल को दो बच्चे ( एक बेटी और एक बेटा है)।
भज्जी से बहुत प्यार करती हूं -गीता बासरा
खूबसूरत हुस्न की मल्लिका गीता बासरा ने कपिल शर्मा के शो में कहा था कि 'भज्जी से वो बहुत प्यार करती हैं लेकिन भज्जी से मिलने से पहले उनकी क्रिकेट में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी।'
मुझे एहसास हो गया था कि मैं उन्हें चाहने लगा हूं-हरभजन सिंह
तो वहीं हरभजन ने कहा था कि 'जब गीता ने उन्हें पहली बार तवज्जो नहीं दी थी ना तो उन्हें बहुत दुख हुआ था लेकिन मुझे एहसास हो गया था कि मैं उन्हें चाहने लगा हूं।'
'मैं खुशकिस्मत हूं कि वो मेरी लाइफ में हैं'
उन्होंने गीता की तारीफ करते हुए कहा था कि 'मुझे इनकी सबसे अच्छी आदत ये लगती है कि वो मुझे सही एडवाइस देती हैं, वो मुझे जज नहीं करती हैं बल्कि मेरा साथ देते हुए मेरे साथ चलती हैं। मैं खुशकिस्मत हूं कि वो मेरी लाइफ में हैं।' आपको बता दें कि भारतीय मूल की गीता का जन्म यूके में हुआ है।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा MP हैं भज्जी
भारत के लिए 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20I खेलने वाले स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था और इस वक्त वो आईपीएल की कमेंट्री औऱ राजनीति में बिजी हैं। मालूम हो कि हरभजन सिंह ने 18 जुलाई 2022 को आम आदमी पार्टी से राज्यसभा मेंबर के रूप में शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications