वर्ल्ड क्रिकेट का अगला राशिद खान बनेगा यह भारतीय गेंदबाज, दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
Young Indian leg spinner Ravi Bishnoi: भारतीय टीम को इस साल अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में चयनकर्ताओं की कोशिश वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट टीम का चयन करने की होगी।

Young Indian leg spinner Ravi Bishnoi: न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज को भारत जीतने में कामयाब रही। बुधवार रात को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने तीसरे मुकाबले को बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत की इस जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक नाबाद 126 रन बनाने का काम किया। वहीं गेंदबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया।

रवि बिश्नोई को नहीं मिला था मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 साल के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में जगह नहीं मिली थी। पिछले साल रवि बिश्नोई टीम की पहली पसंद थे और उन्हें लगातार खेलने का मौका भी दिया गया था। लेकिन साल 2023 की शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रहा है। पिछले साल भारत के लिए अधिकतर मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवि बिश्नोई फिलहाल टीम से बाहर हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बिश्नोई को भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

बन सकते हैं नंबर 1 स्पिनर
युवा स्पिनर रवि बिश्नोई भविष्य में भारतीय टीम के सबसे सफल स्पिनर बन सकते हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि रवि बिश्नोई भविष्य में नंबर 1 स्पिनर बन सकते हैं। इतना ही नहीं सुरेश रैना के मुताबिक बिश्नोई आगे चलकर अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान जैसे बन सकते हैं। जियो सिनेमा के नए शो ‘लेजेंड्स लाउंज' पर रैना ने कहा कि रवि बिश्नोई आने वाले समय वर्ल्ड क्रिकेट का नय राशिद खान बन सकता है।

वापसी करना चाहेंगे रवि बिश्नोई
सुरेश रैना ने आकाश चोपड़ा से पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि अगर आप बड़े गेंदबाजों की बात करते हैं तो आने वाले समय में रवि बिश्नोई भारत के लिए सबसे बड़े गेंदबाज बनकर सामने आ सकते हैं। बता दें कि रवि बिश्नोई को एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया में चुना गया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी भी थी, लेकिन इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। रवि बिश्नोई अब एक बार फिर टीम में वापसी करना चाहेंगे। रवि बिश्नोई ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 10 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7.09 की इकॉनमी से 16 विकेट झटके हैं।












Click it and Unblock the Notifications