क्या MS Dhoni की वजह से सुरेश रैना ने IPL से अचानक वापस लिया था नाम? दिग्गज क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने यूएई (UAE) में आईपीएल 2020 सीज़न से हटने के बहुचर्चित विवाद पर खुलकर बात की है। कोरोना वायरस महामारी के बीच, रैना ने बाकी खिलाड़ियों के साथ देश की यात्रा की थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों और कोविड-19 बायो-बबल व्यवस्था का हवाला देते हुए सीजन की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गए।
रैना ने आईपीएल से क्यों वापस लिया नाम?
रैना के हटने के फैसले को लेकर अलग-अलग धारणाएं थीं। ऐसी ही एक अफवाह में दावा किया गया कि बालकनी वाले होटल के कमरे से इनकार करने के बाद रैना ने बायो-बबल छोड़ दिया। अफवाहों को संबोधित करते हुए, रैना ने खुलासा किया कि पंजाब में उनके रिश्तेदारों की हत्या के बाद उन्होंने अपने पिता और करीबी लोगों के साथ समय बिताने के लिए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।

आईपीएल में बायो-बबल को लेकर रखी बात
उन्होंने कहा कि, 'परिवार में शोक था, मैं पंजाब चला गया। मेरे चाचा के परिवार में मौतें हुईं। कच्छा गिरोह (kaccha gang)..जो शरीर पर तेल लगाकर आते हैं। गैंगस्टरों के एक ग्रुप ने पूरे परिवार को मार डाला, मेरी दादी भी वहां थीं।' ये हादसा पठानकोट में हुआ था। इसलिए मैं वहां गया था। लेकिन आईपीएल में बायो-बबल था, जहां आप वापस नहीं आ सकते थे। जब कच्चे गैंग ने जो किया उसे लेकर मेरे पिता बहुत परेशान थे।
परिवार को समय देने के लिए छोड़ा आईपीएल
रैना ने लल्लनटॉप पर एक बातचीत के दौरान कहा, मैंने सोचा कि आईपीएल तो आता रहेगा, मैं कभी भी खेल सकता हूं, सबसे पहले, मेरा परिवार महत्वपूर्ण है। रैना ने आगे खुलासा किया कि घर पर स्थिति अराजक थी और चल रही महामारी ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया था।
उन्होंने कहा कि, 'हां, मैंने यह बात एमएस धोनी और टीम मैनेजमेंट को बता दी थी। परिवार पहले आता है। फिर मैं लौटा, हमने 2021 सीज़न खेला। हमने ट्रॉफी जीती। लेकिन पिछले साल, परिवार में अराजकता थी। वे सभी पहले से ही अवसाद में थे कोविड-19 के कारण और फिर ऐसा हुआ, मैंने सोचा कि मुझे घर जाना चाहिए और अपने परिवार के साथ रहना चाहिए।'
ये भी पढ़ें- IPL के अगले मैच में विराट कोहली होंगे RCB के कप्तान? SRH के खिलाफ बेंगलुरु में हो सकता है बड़ा बदलाव
2020 सीज़न मिस करने के बाद, रैना अगले साल सीएसके में लौट आए और उन्हें खिताब जीतने में मदद की। यह उनका आखिरी सीज़न साबित हुआ क्योंकि उसी साल के अंत में उन्होंने खेल के सभी फॉर्मेंट से संन्यास की घोषणा करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications