IPL के अगले मैच में विराट कोहली होंगे RCB के कप्तान? SRH के खिलाफ बेंगलुरु में हो सकता है बड़ा बदलाव

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) को जिस तरह से आउट किया गया, उसके बाद से सोशल मीडिया के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी बहस का सिलसिला जारी है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह एक भूलने वाली रात थी। जीत के इतने करीब पहुंचने के बावजूद वे लक्ष्य से केवल एक रन पीछे रह गए। महज आठवें मैच में सीजन की सातवीं हार के बाद आरसीबी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही है।

टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अभी छह और मैच बाकी हैं, आरसीबी को सभी मैच जीतने होंगे और फिर भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं है। ऐसे में अब फैंस भी मांग करने लगे हैं कि जब आरसीबी इतनी नाजुक स्थिति में है, तो शेष सीज़न के लिए विराट कोहली को फिर से कप्तान क्यों नहीं नियुक्त किया जाए?

Virat Kohli

आरसीबी की मौजूदा स्थिति को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि हम 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने अगले मैच में कोहली को आरसीबी का नेतृत्व करते हुए देख सकते हैं। कोहली वर्तमान में ऑरेंज कैप धारक हैं, जिसका अर्थ है कि एक व्यक्ति के रूप में वह आत्मविश्वास से भरपूर हैं।

विराट कोहली के पास आरसीबी यूनिट का नेतृत्व करने का भरपूर अनुभव है और इसलिए वह फिर से इस भूमिका में आ सकते हैं। छह और मैट बचे होने के कारण, आरसीबी गंभीरता से अगले सीज़न के लिए प्रयोग शुरू कर सकती है और सर्वश्रेष्ठ संयोजन प्राप्त करने की कोशिश कर सकती है।

ये भी पढ़ें- RR vs MI Playing11: राजस्थान और मुंबई के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

दरअसल, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कोहली के आउट होने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जबकि अधिकांश का मानना था कि यह कमर के ऊपर थी और इसे नो-बॉल होना चाहिए था। कोहली आठ गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+