सुरेश रैना को भगवान मानता है ये युवा गेंदबाज, बताया कैसे मिली पहचान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना इस बार आईपीएल में कमेंट्री करते दिख रहे हैं। उनका शुक्रगुजार एक युवा तेज गेंदबाज ने किया है, जो भविष्य में भारतीय टीम में अपनी सेवा दे सकता है। यह गेंदबाज है कार्तिक त्यागी। 22 साल के त्यागी को आईपीएल 2022 की नीलामी मं सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का माैका अभी तक नहीं मिला। लेकिन भविष्य में उनके छाने की उम्मीद है। वहीं कार्तिक ने नई पहचान मिलने के पीछे रैना को बड़ी वजह बताया।
यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के फैंस निराश, 9 करोड़ का खिलाड़ी हो रहा बुरी तरह से फ्लाॅप

रैना को मानते हैं भगवान
युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और अपनी सफलता का श्रेय सुरेश रैना को देते हैं, जिन्होंने अपनी रिटायरमेंट से पहले राज्य की टीम का नेतृत्व किया था। हैदराबाद के साथ बातचीत में कार्तिक ने रैना की प्रशंसा की और कहा कि "रैना उनके जीवन में एक भगवान के रूप में आए।" उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं हमेशा एक बात कहता हूं, कि अंडर -16 के बाद, सुरेश रैना ने भगवान की तरह मेरे जीवन में प्रवेश किया क्योंकि लोग मुझे रणजी ट्रॉफी के लिए चुने जाने पर पहचानने लगे थे। जब मैं 13 साल का था, मैंने अंडर -14 ट्रायल में भाग लिया था और यहीं से मेरा क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। मैंने अंडर-14 टीम और फिर अंडर-16 के लिए खेलना शुरू किया। अंडर-16 में एक ऐसा सीजन था, जिसमें मैंने 7 मैचों में 50 विकेट हासिल किए थे। यहीं से चयनकर्ताओं ने ध्यान देना शुरू किया कि एक खिलाड़ी है जो राज्य स्तर पर काफी विकेट ले रहा है।"

रैना को पंसद आई थी गेंदबाजी
कार्तिक ने आगे कहा, ''अच्छे प्रदर्शन के बाद मुझे स्टेट रणजी ट्रॉफी कैंप में बुलाया गया। उस समय मेरी उम्र 16 साल की थी। वहां कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद थे। उस कैंप में सुरेश रैना भी आए। मैं सबकुछ देखकर भी काफी शांत रहता था। रैना मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम्हारा क्या रोल है तो मैंने कहा कि मैं एक बाॅलर हूं। फिर उन्होंने नेट्स में मुझसे गेंदबाजी करवाई। रैना मेरी बाॅलिंग देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मुझे तुम्हारी गेंदबाजी पसंद आई और आपको भविष्य में मौके मिले। मुझे खुशी हो रही थी कि रैना ने मेरी तारीफ की। लेकिन मुझे यकीन भी नहीं हो रहा था कि इतने बड़े खिलाड़ी ने मेरी तारीफ की है, मुझे लगा कि वो मजाक कर रहे हैं। फिर मेरा नाम यूपी रणजी टीम में शॉर्टलिस्ट किया गया। मेरा रणजी करियर वहीं से शुरू हुआ और बाद में मैं अंडर-19 टीम में पहुंचा और अंत में अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेला।''

खेल चुके हैं 2 प्रथम श्रेणी मैच
रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर अपने समय के दौरान घरेलू क्रिकेट खेला और उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी की। 2017 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कार्तिक ने 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। उनका दूसरा प्रथम श्रेणी प्रदर्शन सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए आया था। उन्होंने 7 लिस्ट ए मैच और 14 टी20 खेले हैं। उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के अंतिम ओवर में 4 रन का बचाव करना था। उन्होंने 20वें ओवर में केवल 1 रन खर्च किया था।












Click it and Unblock the Notifications