सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह IPL के महान खिलाड़ी चुने गए, क्रिस गेल का नाम भी शामिल
एक पैनल डिस्कशन में कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने इन नामों को लेकर चर्चा की और अपनी राय दी, गेल खुद पैनल का हिस्सा थे।

Greatest IPL Players Pick: आगामी आईपीएल के लिए तैयारियां चल रही हैं और पुरुष सीजन से पहले महिलाओं का पहला सीजन होना है। आईपीएल में वर्ल्ड के दिग्गज क्रिकेटरों ने प्रतिनिधित्व किया है और यह सबसे महंगी लीग भी है। इस लीग में खेलने वाले दिग्गजों की बात करें, तो चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक पैनल डिस्कशन में देखने को मिला। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने आईपीएल में खेलने वाले कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का चयन किया है। इनमें विदेशी और भारतीय दोनों नाम शामिल हैं।

क्रिस गेल के नाम पर बनी सहमति
लीजेंड्स लॉन्ज में आईपीएल इतिहास के महान खिलाड़ियों को लेकर चर्चा करने वाले पैनल में क्रिस गेल, सुरेश रैना, स्कॉट स्टायरिस, रॉबिन उथप्पा, पार्थिव पटेल आदि खिलाड़ी शामिल हैं। ओवरसीज से महानतम खिलाड़ियों में क्रिस गेल सभी की पहली पसंद थे, उनके नाम पर पैनल के हर सदस्य ने सहमति जताई। इसके बाद गेल को चुनौती देने वाले दो नाम एबी डीविलियर्स और डेविड वॉर्नर का नाम भी चर्चा में लाया गया।

भारत से सुरेश रैना का नाम आया
इसके बाद भारत से आईपीएल का महानतम खिलाड़ी सुरेश रैना को मानते हुए अनिल कुंबले ने नाम आगे किया। उनकी मैच विनिंग क्षमता को देखते हुए ऐसा किया गया। इसके बाद स्कॉट स्टायरिस ने सहमति जताते हुए बताया कि रैना ने जिस तरह से अपनी क्षमता के साथ चेन्नई की बल्लेबाजी को लीड किया, उस हिसाब से वह इस लिस्ट में शामिल किये जाने के योग्य नाम हैं। विराट कोहली, धोनी और धवन का नाम भी चर्चा में आया लेकिन रैना के नाम पर मुहर लगी। सुनील नारेन और राशिद खान को स्पिनरों में बेस्ट माना गया लेकिन बाद में गेंदबाजी के लिहाज से लसिथ मलिंगा का प्रभाव ज्यादा माना गया।

गेंदबाजों में बुमराह को चुना गया
भारत से जहीर खान, हरभजन, भुवनेश्वर, अमित मिश्रा, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल आदि के नामों पर चर्चा हुई लेकिन क्रिस गेल ने स्पिनरों को छोड़ जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैं किसी स्पिनर को नहीं चुनते हुए बुमराह का नाम लेने चाहूँगा। उनकी धीमी गेंद खेलना मुश्किल होता है। उनकी गेंदबाजी में विविधताएं भी काफी अलग रहती हैं, मैं बुमराह का नाम ही लेना चाहूँगा।












Click it and Unblock the Notifications