VIDEO: सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा के बीच धोनी को लेकर लड़ाई! क्या अगले साल IPL खेलेंगे माही?
Suresh Raina And Aakash Chopra Fight: आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह हराया। मैच के बाद धोनी ने अगले साल कप्तानी छोड़ने की संभावना जताई, जिससे टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है। इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई की कप्तानी करते हुए शुरुआती मुकाबले खेले थे। लेकिन चोट के कारण वह बीच सीजन से ही चले गए। जिसके बाद धोनी ने कप्तानी की कमान संभाली थी।
क्या अगले साल धोनी खेलेंगे आईपीएल? (Suresh Raina And Aakash Chopra Fight)
एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम से तो साल 2020 में ही अलविदा ले लिया था। लेकिन वह आईपीएल में अभी भी अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या वह अगले सीजन में भी खेलेंगे या नहीं? धोनी ने इस विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, जिससे उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच धोनी को लेकर दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली है।

आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना में हुई बहस
चेन्नई के अंतिम मैच के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी की फिटनेस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चुनौती बन सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि धोनी की उम्र और फिटनेस उनकी टीम की ताकत को प्रभावित कर सकती है। वहीं धोनी के करीबी दोस्त और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने आकाश चोपड़ा की बात से सहमति जताने से इनकार कर दिया। रैना का मानना था कि धोनी का अनुभव और मानसिक ताकत टीम के लिए फायदेमंद रहेगी। इस मुद्दे पर दोनों के बीच लाइव शो में गरमागरम बहस हुई। यह बहस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां फैंस दोनों की अलग-अलग राय पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
धोनी को लेकर मचा बवाल
आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाया कि एमएस धोनी नंबर 7, 8 या 9 पर क्यों बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि टीम की समस्या शीर्ष क्रम से है और इतने बड़े खिलाड़ी को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसके जवाब में सुरेश रैना ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि धोनी 18 साल से टीम के साथ हैं, फिट हैं और अभी भी सबसे ज्यादा छक्के लगाते हैं। रैना ने कहा कि धोनी अंतिम चार ओवरों में ज्यादा सहज महसूस करते हैं। उन्होंने एक सवाल भी पूछा कि अगर 6 गेंदों पर 16 रन चाहिए हों तो माही, आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह में से किसे चुनेंगे। आकाश ने जवाब दिया कि अगर स्पिन गेंदबाज हो तो धोनी को नहीं चुनेंगे क्योंकि उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications