India-Maldives Row: अगले वेकेशन में कहां जाएंगे टीम इंडिया के स्टार हार्दिक पांड्या? क्यों चुनी ये जगह
India Maldives Row: पीएम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने को लेकर उठे विवाद पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की है। पांड्या ने इस विवाद के बीच न सिर्फ अपने देश को सपोर्ट किया है बल्कि अभी से अपने अगले वेकेशन का भी खुलासा कर दिया है।
पंड्या ने मालदीव के कुछ मंत्रियों द्वारा भारत के बारे में की गई टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की और उन्होंने विदेशी स्थानों के बजाय भारतीय द्वीप को लोगों के लिए परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट किया है।

अगले वेकेशन में कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या?
हार्दिक ने एक्स पर पोस्ट किया कि, 'यह देखकर बहुत दुख हुआ कि भारत के बारे में क्या कहा जा रहा है। अपने भव्य समुद्री जीवन, सुंदर समुद्र तटों के साथ, लक्षद्वीप एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन है और निश्चित रूप से मेरी अगली छुट्टियों के लिए मुझे अवश्य जाना चाहिए।'
मालदीप विवाद पर क्या बोले इरफ़ान पठान
इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने भी इस मुद्दे पर अपने देश भारत का समर्थन किया। पठान ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि, 15 साल की उम्र से यात्रा कर रहा हूं, मैं जिस भी नए देश में जाता हूं, भारत के होटलों और पर्यटन द्वारा दी जाने वाली असाधारण सेवा मेरे भरोसे को और मजबूत करती है। प्रत्येक संस्कृति का सम्मान करता हूं लेकिन मेरी मातृभूमि के असाधारण आथित्य के बारे में नेगेटिव कमेंट्स सुनना निराशाजनक है।
सचिन तेंदुलकर ने भी किया सपोर्ट
इसके अलावा महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में अपने 50वें जन्मदिन समारोह को याद किया और भारतीय समुद्र तटों को बढ़ावा देने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप द्वीपसमूह की यात्रा के कुछ दिनों बाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट पर विवाद के बीच तेंदुलकर की यह प्रतिक्रिया आई है। विवाद शुरू होने के बाद से सोशल मीडिया पर कई भारतीयों ने दावा किया है कि उन्होंने द्वीप राष्ट्र में अपनी नियोजित छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
क्या है मालदीव विवाद?
यह विवाद मालदीव के एक मंत्री के ट्वीट से उपजा है, जिसमें भारत पर देश को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है और कहा गया है कि भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications