BCCI की मनमानी होने वाली है खत्म? सुप्रीम कोर्ट ने की बेहद अहम टिप्पणी, आखिर क्या है मामला?

भारतीय क्रिकेट के प्रशासन से जुड़े मामलों पर लंबे समय से सुनवाई कर रहा सुप्रीम कोर्ट अब एक बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। अदालत ने मंगलवार को बीसीसीआई और उससे जुड़े राज्य क्रिकेट संघों से पूछा कि उन्हें नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 के दायरे में क्यों न लाया जाए।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने दिन की कार्यवाही के आखिर में यह सवाल उठाया और बीसीसीआई तथा राज्य संघों से जवाब मांगा। क्रिकेट प्रशासन से जुड़े मामले पिछले कई वर्षों से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचते रहे हैं। अलग-अलग राज्य क्रिकेट संघों और उनके सदस्यों की ओर से कभी संविधान में छोटे बदलाव तो कभी संघ के नियंत्रण को लेकर गुटबाजी से जुड़े विवाद अदालत में आते रहे हैं।

BCCI

यह मामला 2014 में बीसीसीआई की ओर से दायर मूल याचिका से जुड़ा है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों के आधार पर अगस्त 2018 में बीसीसीआई का संविधान तैयार किया गया था। बाद में सितंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने पदाधिकारियों के लगातार कार्यकाल और कूलिंग ऑफ पीरियड से जुड़े नियमों में अहम बदलाव की अनुमति भी दी थी।

क्यों की कोर्ट ने इतनी बड़ी टिप्पणी?

इसके बावजूद क्रिकेट संघों के कामकाज और मैनेजमेंट से जुड़े विवादों को लेकर अदालत में एप्लीकेशन आते रहे। अब सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि इन मामलों के समाधान के लिए नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 का रास्ता अपनाया जा सकता है।

इस साल मई में खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के तहत नए नियमों को शामिल किया था। इन नियमों का उद्देश्य खेल संस्थाओं के मैनेजमेंट में सुधार और विवादों के निपटारे की व्यवस्था को मजबूत करना है।

क्या होगा अगर BCCI को नेशनल गवर्नेंस एक्ट में लाया जाए?

अगर बीसीसीआई नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के दायरे में आती है, तो इसका मतलब यह नहीं होगा कि बोर्ड पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में चला जाएगा। बीसीसीआई अपनी स्वतंत्रता के साथ काम कर सकती है लेकिन प्रशासन, चुनाव और गवर्नेंस से जुड़े तय मानकों का पालन करना होगा।

खास बात यह है कि बोर्ड और राज्य क्रिकेट संघों के बीच होने वाले विवादों के निपटारे के लिए यह कानून एक अहम कड़ी बन सकता है। ऐसे मामलों के लिए नेशनल स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल का रास्ता खुल सकता है, जिससे लंबे कानूनी विवादों का समाधान तय व्यवस्था के तहत किया जा सकेगा। मामले बार-बार सुप्रीम कोर्ट तक नहीं लेकर जाने पड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+