IPL 2022 : कप्तानी मिलने पर खुश हुए हार्दिक पांड्या, फ्रेंचाइजी से किया ये वादा

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नई टीम अहमदाबाद के लिए बताैर कप्तान देखा जाएगा। ऐसे में हार्दिक अपनी नए सफर को शुरू करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्हें 15 करोड़ रुपए की भारी रकम के साथ आगामी सत्र के लिए नई आईपीएल टीम अहमदाबाद का कप्तान बनाया गया है। यह पहली बार है जब वह 2015 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से मुंबई इंडियंस के अलावा किसी अन्य टीम के लिए खेलेंगे।

hardik pandya

वह इन सालों में देश के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के रूप में उभरे हैं, जो उनकी क्षमता और कुशल तेज गेंदबाजी की बदौलत है। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें चोटों का सामना भी करना पड़ा है, जिस कारण उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। फिर भी, अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने उनपर दांव खेला है और हार्दिक पांड्या इस टीम के साथ एक नए युग की शुरुआत करने की उम्मीद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : फिर दिखेगा मैदान पर श्रीसंत का कहर, नीलामी के लिए रखा इतना बेस प्राइस

शुक्रवार शाम को ड्राफ्ट पिक्स की आधिकारिक घोषणा के बाद, हार्दिक पांड्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें फ्रेंचाइजी मालिकों और प्रबंधन को उन पर विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस दाैरान हार्दिक ने फ्रेंचाइजी से एक वादा भी किया। हार्दिक ने कहा, "नमस्कार अहमदाबाद। नई आईपीएल टीम अहमदाबाद में इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस मौके पर मैं टीम प्रबंधन को मुझ पर इस टीम के कप्तान के रूप में विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।''

अहमदाबाद ने हार्दिक के साथ राशिद खान को 15 करोड़ रुपS और शुभमन गिल को 8 करोड़ रुपS में साइन किया। मेगा नीलामी में बाकी टीम बनाने के लिए अब उनके पास 52 करोड़ रुपए बचे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने नए साथियों का भी स्वागत किया और साथ ही वादा किया कि उनके नेतृत्व में टीम मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देगी। हार्दिक ने कहा, "यह हमारे लिए एक नया युग है और मैं उत्साहित हूं कि आगे क्या होगा। मैं आपसे जो वादा कर सकता हूं वह यह है कि यह टीम हमेशा लड़ेगी और अपना सब कुछ देगी। राशिद और शुभमन का भी बहुत स्वागत है, दो खिलाड़ी जिन्हें मैं बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। जल्द ही मिलते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+