Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO : छक्का मारते ही दर्द से चिल्ला उठा बल्लेबाज, फिर लेट गया मैदान पर

नई दिल्ली। क्रिकेट जितना देखने में मजेदार लगता है, मैदान पर खेल रहे खिलाड़ियों के लिए उतना ही खतरनाक भी होता है। कई खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते या फिर फील्डिंग करते हुए चोटिल होते हुए देखा जा चुका है। कईयों का करियर भी चोटों से गुजरकर खराब पड़ गया। वहीं आईपीएल सीजन-15 के 21वें मैच में भी एक बल्लेबाज को दर्द से कहराते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या भूले सम्मान करना, मोहम्मद शमी पर हो गए गुस्सा, VIDEO वायरल

छक्का लगाते ही दर्ज से चिल्ला उठा

छक्का लगाते ही दर्ज से चिल्ला उठा

दरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। वे गुजरात के विजय रथ को रोककर सीजन का दूसरा मैच जीतने में कामयाब रहे। हैदराबाद की जीत में 31 वर्षीय क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने फील्डिंग और बैटिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन वह मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। घटना 14वें ओवर के दौरान हुई, जब राहुल तेवतिया गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी पहली गेंद राहुल त्रिपाठी ने बाइट लाॅंग ऑफ पर जोरदार छक्का मारा। उन्होंने घुटने के बल पर छक्का मारा, लेकिन इस दाैरान उन्हें हैमस्ट्रिंग के कारण दर्द हो उठा।

होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

त्रिपाठी के बल्ले से निकला यह छक्का शानदार तो रहा, लेकिन बल्लेबाज के लिए नहीं। छक्का लगने के बाद त्रिपाठी दर्द से चिल्लाते हुए मैदान पर गिर पड़ा। उसके तुरंत बाद हैदराबाद की टीम की मेडिकल टीम उसकी जांच के लिए मैदान में पहुंची। मेडिकल टीम ने दर्द कम करने के प्रयास किए, लेकिन मेडिकल और फिजियोथेरेपी के प्रयास काम नहीं आए और राहुल त्रिपाठी को रिटायर्ड हर्ट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

मूडी ने दी अपडेट

वहीं त्रिपाठी की चोट पर टीम के कोच टॉम मूडी नेपुष्टि की कि बल्लेबाज गंभीर नहीं है। मूडी ने कहा, "वह ठीक है, वह बस तंगी सी महसूस कर रहा है। त्रिपाठी की चोट गंभीर नहीं है और हम उसे तेज खेलते देखना चाहते हैं। इसलिए वह पहले दो-तीन ओवरों में मैदान के चारों ओवर शाॅट मारता है। हम चाहते हैं कि हम उसका फायदा उठाएं क्योंकि जाहिर है, वह हमारे लिए बहुत कीमती खिलाड़ी है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+