सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

Ind Vs Eng Sunil Gavaskar: इंग्लैंड के खिलाफ भारत का आज टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में अहम मुकाबला है। इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट के फैंस में जबरदस्त उत्साह है। जिस तरह से न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है, उसके बाद हर किसी को उम्मीद है कि भारत भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह बनाए और 13 नवंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच विश्वकप का एक बार फिर से फाइनल हो। भारतीय टीम की बात करें तो वह जबरदस्त लय में है। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव अलग ही अंदाज में बैंटिंग कर रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से भारतीय टीम इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करना चाहेगी। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सुनील गावस्कर ने रोहित, विराट और सूर्यकुमार को लेकर खुलकर बात की है।

रोहित के पास काफी अनुभव

रोहित के पास काफी अनुभव

रोहित शर्मा की कप्तनी को लेकर गावस्कर ने कहा रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है, भारत जब पहली बार 2007 में विश्वकप जीता तो रोहित उस टीम का हिस्सा थे, उस वक्त उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी देखी है। उस वक्त धोनी भी पहली बार इतने बड़े टूर्नामेंट के कप्तान थे। वह धोनी के साथ खेल चुके हैं। रोहित विराट कोहली की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। मुंबई इंडियन के वह लंबे समय से कप्तान हैं। वह जानते हैं जिस तरह से उन्होंने इस टीम को ग्रीन सिग्नल दिया है, आप अपना नैचुरल गेम खेले, वह किसी को टोकते नहीं हैं, उन्होंने टीम को विश्वास दिया है कि आप जो भी करेंगे हम उसका समर्थन करेंगे। जिस तरह से रोहित शर्मा ने टीम को विश्वास दिलाया है इसी की वजह से वह एक ऐसे कप्तान हैं जो पूरी तरह से नियंत्रित हैं।

कोहली खेल को समझ चुके हैं

कोहली खेल को समझ चुके हैं

विराट कोहली को लेकर गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली ने खुद पर जो दबाव लिया था उसके बाद उन्होंने वापसी की है। उन्होंने खुद को आजमाया होगा, इसके बाद उन्होंने खुद को बेहतर किया है। विराट कोहली नई मानसिकता के साथ खेल रहे हैं। वह ना सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग में भी जबरदस्त उत्साह दिखा रहे हैं। उन्होंने दबाव को पूरी तरह से दबा दिया है। वह दूसरे खिलाड़ियों की सफलता पर भी खुलकर अपनी खुशी को दिखाते हैं, जो दर्शाता है कि वह समझ चुके हैं कि यह खेल है और इसमे खुद को इन्जॉय करना है।

सूर्यकुमार चाबुक शॉट खेलते हैं

सूर्यकुमार चाबुक शॉट खेलते हैं

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के अंदाज की सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ करते हुए कहा जिस तरह से उन्होंने आकर शुरुआत से ही शॉट खेले हैं वह बेहतरीन है। वह विपक्ष को पीछे ढकेल देते हैं। उनके पास काबिलियत है कि अच्छी गेंद पर भी छक्का मार देते हैं। ऐसे में कप्तान कौन सी फील्डिंग लगा सकता है। वह गेंदबाज को बहुत कम विकल्प देते हैं। उनके साथ जब विराट कोहली खेल रहे होते हैं तो वह इसका खूब समर्थन करते हैं और लुत्फ उठाते हैं, वह सूर्यकुमार को हौसला देते हैं। विराट और सूर्या की जोड़ी खेल का लुत्फ उठा रहे हैं। सुनील गावस्कर ने कहा कि सूर्यकुमार चाबुक शॉट खेलते हैं, सचिन, वीरू, धोनी, जब खेलते थे तो उन्हें देखकर भी ऐसा लगता था कि ये कौन चित्रकार है।

इंग्लैंड के पास बल्लेबाजी में गहराई

इंग्लैंड के पास बल्लेबाजी में गहराई

सुनील गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी में काफी लंबाई है, सैम करन नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने आते हैं। लेकिन शुरुआत के बल्लेबाज इस मानसिकता से जाएं कि ज्यादा तेजी से रन बनाए तो वह जल्दी आउट हो भी सकते हैं। इंग्लैंड के पास कई सारे ऑलराउंडर हैं जिसकी वजह से इंग्लैंड के कप्तान के पास गेंदबाजी के कई विकल्प हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+