भारतीय क्रिकेट का रोमांचक समय, सुनील गावस्कर ने कहा- किसी भी खिलाड़ी की जगह पक्की नहीं

नई दिल्ली, 26 फरवरी: भारतीय टीम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए बहुत अच्छी तैयारी करते हुए दिखाई दे रही है जो इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। टीम इंडिया T20 इंटरनेशनल में 10 जीत दर्ज करने के बाद खुद को अच्छी स्थिति में पा रही है। भारत रोहित शर्मा की नई कप्तानी में खेल रहा है और उन्होंने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया जबकि श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा T20 सीरीज में भी वह 1-0 की बढ़त हासिल कर चुके हैं।

Sunil Gavaskar says it is excitement time for Indian cricket because of bench strength of team India

मजेदार बात यह है कि भारत की इतनी डोमिनेटिंग परफॉर्मेंस तब आई है जब कई अहम खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में मौजूद ही नहीं है और यह तथ्य भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ की गहराई को भी दर्शाता है। जैसे कि श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज को ही ले लीजिए। यहां पर भारत के पास गेंदबाजी में मोहम्मद शमी नहीं है, बल्लेबाजी में विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं है लेकिन टीम काफी मजबूत और लगभग अपराजेय दिखाई दे रही है।

इसी तथ्य पर बात करते हुए लीजेंडरी सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय इस भारतीय टीम का कोई भी सदस्य अपनी जगह को लेकर मन में गारंटी बनाकर नहीं बैठ सकता क्योंकि उसकी जगह लेने के लिए कई सारे युवा लोग बेंच पर बैठे इंतजार कर रहे हैं।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, "ये भारतीय क्रिकेट के लिए वास्तव में रोमांचक समय है। मैं रोमांचक शब्द का उपयोग करता हूं क्योंकि सब में प्रतिभा है। इसका मतलब है कि जो लोग अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, वे आत्मसंतुष्ट नहीं होंगे। इस टीम का कोई भी सदस्य खुद से यह नहीं कह सकता कि वह टीम में अब निश्चित है क्योंकि पीछे कोई है। यह किसी भी टीम के लिए सबसे अच्छी बात है और भारत के लिए यह एक बहुत बड़ा प्लस है।"

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में भारत ने सभी छह मैच जीते - तीन एकदिवसीय और तीन टी20ई - इनमें भारत जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के बिना था।

लेकिन ईशान किशन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई ने टीम को स्टार खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का अहसास नहीं होने देने का जबरदस्त काम किया है।

भारत शनिवार को धर्मशाला में दूसरे टी 20 आई में श्रीलंका का सामना करने पर एक और श्रृंखला को सील करना चाहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+