IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने कोहली को लेकर ये क्या कह दिया? टीम इंडिया को जरूरत है तो सिर्फ....

Sunil Gavaskar on virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट मैच 7 मार्च यानी कि गुरुवार से खेला जाना है। गुरुवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम ने सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है। ऐसे में आखिरी मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ इस सीरीज का अंत करना चाहेगी।

कोहली के बिना मिली जीत

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हिस्सा नहीं लिया। शुरुआती दो टेस्ट मैचो में विराट कोहली बाहर थे। लेकिन बचे हुए तीन मुकाबले में उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि विराट कोहली इस सीरीज के किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

Sunil Gavaskar 1

सीरीज में अजेय बढ़त

विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया। हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम ने दमदार वापसी करते हुए लगातार तीन मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

गावस्कर ने कही यह बात

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली सहित कई बड़े खिलाड़ियों पर निशाना साधा है। सुनील गावस्कर ने किसी का नाम लिए बिना ही बताया की क्रिकेट एक टीम गेम है। यह किसी एक खिलाड़ी की वजह से कभी नहीं रुकता। सुनील गावस्कर ने विराट कोहली का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी बातों से इशारा विराट कोहली की तरफ ही था।

क्रिकेट एक टीम गेम है...

सुनील गावस्कर ने दो उदाहरण देते हुए बताया कि साल 2021 में भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के कई बड़े खिलाड़ी बीच सीरीज से ही वापस आ गए थे। जिनमें विराट कोहली भी शामिल थे। इसके बावजूद भी भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की थी। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के दौरान भी कई बड़े नाम टीम में शामिल नहीं हैं। इसके बावजूद भी भारतीय युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

कप्तान कोच की जमकर तारीफ

सुनील गावस्कर के मुताबिक क्रिकेट एक टीम गेम है। यहां किसी के होने या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंग्लैंड के खिलाफ मिली सीरीज जीत का क्रेडिट सुनील गावस्कर ने कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ को दिया। उन्होंने कहा कि क्रेडिट इन दोनों को मिलना चाहिए। उन्होंने जिस तरह से युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया यह सराहनीय है। सुनील गावस्कर ने इसके साथ ही भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों की भी तारीफ की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+