सुनील गावस्कर का बड़ा खुलासा, अब भी वह एक चीज याद आते ही रोने लगते हैं

Sunil Gavaskar on his best moment: पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी सुनील गावस्कर हैं। अन्य बल्लेबाजों ने बाद में इस आंकड़े को हासिल किये। गावस्कर ने करियर के बेस्ट पल के बरे में बताया है।

गावस्कर ने करियर के सबसे ज्यादा अहम पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि कपिल देव ने जब 1983 वर्ल्ड कप जीतकर ट्रॉफी उठाई थी, वह सबसे अहम पल था। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में सुनील गावस्कर ने यह बयान दिया।

sunil gavaskar

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए गावस्कर ने कहा कि वर्ल्ड कप वाले पल से ज्यादा खास पल मेरे करियर में कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि अब भी मैं उस पल के बारे में सोचता हूं तो आंसू आ जाते हैं क्योंकि मैंने वह ख़ुशी अनुभव की थी। कपिल देव की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, इतने सालों बाद भी जब मैं उसके बारे में सोचता हूं तो आँखें नम हो जाती हैं।

सुनील गावस्कर ने यह भी कहा कि क्रिकेट में आप कुछ भी करते हैं लेकिन जब आप अपने देश के लिए इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं, तो उस ख़ुशी को आप माप नहीं सकते। मेरे लिए सबसे अहम मूमेंट 1983 का वर्ल्ड कप जीतना है।

गौरतलब है कि सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपने नाम के झण्डे गाड़ने के बाद कॉमेंट्री की दुनिया में भी नाम कमाया। वह अब भी सक्रिय कॉमेंटेटर हैं और अपनी बात भी काफी बेबाकी से रखते हैं। कई बार उनको मस्ती-मज़ाक करते हुए भी देखा जाता है।

सुनील गावस्कर को क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तेंदुलकर ने कहा कि मेरे आदर्श और उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, हम जब बड़े हो रहे थे तो उनकी तरह बैटिंग करना चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+