रवि शास्त्री ने कह दी थी ऐसी बात, फिर शमी ने उखाड़ दिए थे SA के विकेट, गावस्कर ने बताया किस्सा
नई दिल्लीः भारत के मोहम्मद शमी घातक गेंदबाज के तौर पर दुनिया में जाने जाते हैं लेकिन उनकी शुरुआत ऐसी नहीं थी जितना बेहतरीन आज उनका मुकाम है। शमी के बारे कहा गया कि उनका 2.0 अवतार बड़ा शानदार था। यानी शमी का वह वर्जन जो आज की तरह विकेट लेने लगा था। लेकिन कोई यह नहीं जानता असल में किस चीज ने शमी को एक औसत बॉलर से सुपर गेंदबाज में तब्दील किया।

अब मौजूदा दक्षिण अफ्रीका सीरीज को ही लें जहां पर शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर प्रोटिजाज पारी को वहां डुबा दिया जहां वो किनारे पर आ चुकी थी। बावुमा और पीटरसन निश्चित तौर पर 300 का स्कोर करने वाली भागेदारी करने के जुनून में थे लेकिन शमी ने सारे मंसूबे फेल कर दिए। इसके बाद विकेट गिरने की जो हड़बड़ाहट शुरू हुई उसका फायदा जसप्रीत बुमराह को भी मिला। प्रोटियाज पारी 210 रनों पर ढेर हो गई।

शास्त्री के शब्द शमी के लिए जादू का काम कर गए
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शमी के बारे में कुछ बातें बताने की कोशिश की है। इस चर्चा के दौरान पता चला कि दक्षिण अफ्रीका का पिछला दौरा शमी के लिए वरदान साबित हुआ था।
गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि रवि शास्त्री ने शमी को ऐसे शब्द बोले थे कि यह गेंदबाज समझ गया कि अब विकेट लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। शास्त्री के शब्द शमी के लिए जादू का काम कर गए थे क्योंकि मैदानी परिस्थितियां पूरी तरह से गेंदबाज के खिलाफ थी।

अफ्रीकी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया
गावस्कर ने बताया कि शास्त्री ने हिसाब क्लियर था कि अगर शमी इन परिस्थितियों में भी विकेट नहीं ले पाया तो..। बस इतना ही कहना काफी था। हालांकि गावस्कर यहां कहा कि वे निश्चित तौर पर नहीं बता सकते कि शास्त्री के खास शब्द क्या रहे होंगे।
गावस्कर आगे कहते हैं, उसके बाद शमी मैदान में आए और उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया।

शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है
शमी का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। वे अब बुमराह की तरह भारत के सबसे मारक गेंदबाज हैं। ईशांत शर्मा और उमेश यादव का दौर बहुत तेजी से बीत रहा है ऐसे में शमी और बुमराह की जोड़ी ने आगे से मोर्चा संभाल रखा है।
हालांकि शमी ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका की पारी को सस्ते में ढेर में करने में अहम भूमिका अदा की लेकिन अभी उनका काम पूरा नहीं हुआ है क्योंकि भारत को दूसरी पारी में भी चेतेश्वर पुजारा और अजिक्य रहाणे ने धोखा दे दिया है। इसके अलावा दूसरी पारी में भी ओपनर टीम की समस्या को बढ़ाकर फिर सस्ते में निपट गए।












Click it and Unblock the Notifications